Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, कर्मचारियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के मंत्र

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कांगड़ा स्थित गगल एयरपोर्ट परिसर में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग धर्मशाला, जिला कांगड़ा के निदेशक डॉ. बृजमोहन शर्मा के मार्गदर्शन में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एयरपोर्ट कांगड़ा) के प्रांगण में किया गया।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वास्थ्य ज्ञान एवं विश्व शांति के लिए योग” रही। कार्यक्रम में डॉ. दीपिका पठानिया और डॉ. रजनी की उपस्थिति में योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा, कांता और एपीओ कल्पना ने प्रतिभागियों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के तहत स्कंध चालन, ग्रीवा चालन, ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, वज्रासन सहित कई महत्वपूर्ण योगासन करवाए गए। इसके साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और शीतली जैसे प्राणायामों का भी अभ्यास कराया गया।

Advertisement

योग प्रशिक्षक उद्यालक शर्मा ने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए केवल योग दिवस के अवसर पर ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि व्यायाम, आसन और प्राणायाम के साथ ध्यान को भी दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए, क्योंकि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में इसकी आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है।

इस कार्यक्रम में हवाई अड्डा निदेशक अमित सकलानी सहित एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट निदेशक अमित सकलानी ने आयुष विभाग का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में एयरपोर्ट कर्मचारियों के लिए विशेष योग शिविर आयोजित करने की इच्छा भी जताई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर तक जमा करें लंबित बिल; नहीं तो बिना सूचना कट सकता है कनेक्शन

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल ने उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2026 तक लंबित बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए हैं। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिना सूचना बिजली कनेक्शन काटा जा सकता है।

Kangra: शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का जोश, कबड्डी में डडामन और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर बनी विजेता

शाहपुर खंड के द्रम्मन में युवा खेल संगम का आयोजन किया गया। कबड्डी में डडामन टीम और रस्साकस्सी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी शाहपुर टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को ट्रॉफी, सम्मान राशि और भारत माता का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

Kangra: कलियाड़ा में अंडर-मेयर गेम्स का समापन, फाइनल मुकाबलों में इन टीमों ने मारी बाजी; रैत जोन खाली हाथ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाड़ा में चार दिनों से चल रही लड़कों और लड़कियों की अंडर-मेयर गेम्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल और शतरंज के फाइनल मुकाबलों में विभिन्न टीमों ने जीत दर्ज की।

Kangra: सादिक खान को हिमाचल वक्फ बोर्ड में बड़ी जिम्मेदारी, निदेशक मंडल के सदस्य चुने गए; कांग्रेस नेताओं का जताया आभार

शाहपुर की घरोह पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता सादिक खान को हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक मंडल में सदस्य चुना गया है। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।