धर्मशाला, 19 सितंबर: विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के अंतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 30 सितंबर, 2026 तक अपने लंबित बिजली के बिलों का भुगतान सुनिश्चित करें। तय समय तक बिल जमा नहीं करने पर बिजली के कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के काटे जा सकते हैं।
सहायक अभियंता ने बताया कि उपभोक्ता अपने बिजली के बिल ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा सिद्धपुर उपमंडल के कार्यालय में पहुंचकर भी बिल का भुगतान किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर भुगतान कर कनेक्शन कटने की स्थिति से बचने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता कार्य समय के दौरान विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के दूरभाष नंबर 01892-246394 पर संपर्क कर सकते हैं।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


