Kangra: 60 साल की उम्र में भी जर्जर कच्चे घर में रहने को मजबूर रोशन लाल, सरकारी योजनाओं की नहीं थी कोई जानकारी

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले की नंदरूल पंचायत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंचायत में जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 64 परिवारों को पक्के मकान मिल चुके हैं और 94 आवेदन अभी विचाराधीन हैं, वहीं करीब 60 वर्षीय रोशन लाल आज भी एक जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। हैरानी की बात यह है कि उन्हें आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना या किसी अन्य सरकारी योजना की जानकारी ही नहीं थी।

जानकारी के अनुसार, नंदरूल पंचायत निवासी रोशन लाल का कच्चा मकान काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। वह अकेले ही इस घर में रहकर किसी तरह अपना जीवनयापन कर रहे हैं। स्वभाव से बेहद सरल और सीधा-सादा होने के कारण उन्हें कभी भी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई और न ही किसी ने उन्हें इसके लिए जागरूक किया।

Advertisement

नंदरूल पंचायत के प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान गांव के दौरे के समय उन्हें रोशन लाल की स्थिति के बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि पंचायत के पहले कोरम में रोशन लाल का आवेदन प्रस्तावित किया जाएगा, ताकि उन्हें आवास योजना का लाभ मिल सके। इसके अलावा सरकार, वेलफेयर विभाग और प्रशासन के माध्यम से भी उन्हें हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं, विकास खंड अधिकारी पारुल कटियार ने बताया कि वर्ष 2020 में हुए सर्वे में रोशन लाल का नाम शामिल होना चाहिए था। यदि ऐसा नहीं हुआ है, तो इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंचायत स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर रोशन लाल को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।