Himachal: लाहौल-स्पीति में शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: सरचू चेक पोस्ट पर ट्रक से बरामद हुई 235 पेटियां अंग्रेजी शराब

Date:

--Advertisement--

लाहौल-स्पीति पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरचू चेक पोस्ट पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई तब की गई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मंडी से लेह जा रहे एक ट्रक (HP 24E-2740) में अवैध रूप से शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना केलांग के प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने सरचू चेक पोस्ट पर ट्रक को रोका और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक में लदे सीमेंट के 250 बैगों के नीचे शराब की पेटियां छिपी मिलीं।

पुलिस को ट्रक से कुल 235 पेटियां अंग्रेजी शराब की बरामद हुईं, जिनमें प्रत्येक पेटी में 750 मिलीलीटर की 12 बोतलें थीं। शराब को इस तरह छिपाया गया था कि पहली नजर में सिर्फ सीमेंट की बोरियां दिखाई दें और संदेह न हो। जब चालक से इस शराब के परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने चालक की पहचान देवेंद्र (36 वर्ष), पुत्र कृपाल सिंह, निवासी गांव बगा, डाकघर स्यांज, तहसील चच्योट, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश के रूप में की है। दस्तावेजों की गैर-मौजूदगी के कारण पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और ट्रक, शराब व सीमेंट को जब्त करते हुए उसे सीज कर दिया।

इस मामले में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम, 2011 की धारा 39(1)(a) के तहत केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह शराब राज्य की सीमा पार लेह तक पहुंचाई जानी थी, जिससे पुलिस को शक है कि इस अवैध तस्करी के पीछे एक संगठित अंतर्राज्यीय गिरोह सक्रिय हो सकता है। इस दृष्टिकोण से अब पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा सके।

लाहौल-स्पीति की पुलिस अधीक्षक इल्मा अफराज़ ने इस कार्रवाई पर बयान देते हुए कहा कि जिले के संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर मनाली–लेह मार्ग पर पुलिस द्वारा लगातार गश्त, नाकाबंदी और औचक जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी मादक पदार्थों और अवैध शराब तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।