Una: बिजली संकट से परेशान किसानों ने किया चक्का जाम, पंजाब-हिमाचल नैशनल हाईवे पर लगा भारी जाम

Date:

--Advertisement--

बिजली की लगातार कटौती और अनियमित आपूर्ति से परेशान किसानों का गुस्सा वीरवार को फूट पड़ा जब उन्होंने पंजाब-हिमाचल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया। होशियारपुर-ऊना नैशनल हाईवे के पंजाब क्षेत्र स्थित गांव चक्क साधु पुल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर किसानों ने आवागमन पूरी तरह रोक दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन का नेतृत्व गांव चक्क साधु के सरपंच अमरजीत सिंह बग्गा, भेडूया के सरपंच जसपिंद्र सिंह, खड़कां के सरपंच प्रदीप सिंह, पूर्व सरपंच राजकुमार, विजय पठानियां, बब्बी चौधरी, जोगिंद्र सिंह जोशन, सन्नी, भूपिंद्र सिंह और राजू भारती ने किया। उन्होंने बताया कि किसानों ने मेहनत से धान और मक्की की फसलें लगाई हैं, लेकिन बिजली की बार-बार आंख-मिचौली के कारण उन्हें समय पर सिंचाई नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी फसलें बर्बादी की कगार पर हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। मजबूरी में उन्हें विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा क्योंकि अगर फसलें नष्ट हो गईं तो उनके परिवारों का गुजारा मुश्किल हो जाएगा।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था। बाद में बिजली विभाग के एक्सियन जेएस विरदी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम हटा दिया और आवागमन सामान्य हो सका।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।