Chamba: भारत-पाक तनाव के बीच डल्हौजी प्रशासन अलर्ट, ब्लैकआउट और सुरक्षा को लेकर जारी हुए निर्देश

Date:

--Advertisement--

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए डल्हौजी प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को एसडीएम अनिल भारद्वाज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ थल सेना और वायु सेना के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक के दौरान क्षेत्र की मौजूदा सुरक्षा स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई और आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें। एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कहा कि लोग केवल प्रशासन द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें।

बैठक में ब्लैकआउट को लेकर भी निर्देश जारी किए गए, जिसमें नागरिकों से अपेक्षा की गई कि निर्धारित समय के दौरान वे पूर्ण सहयोग करें और अपने घरों तथा बाहरी क्षेत्रों में किसी प्रकार की रोशनी का उपयोग न करें। इसके अलावा, उन्होंने यह भी आग्रह किया कि आवश्यकता न होने पर ब्लैकआउट अवधि के दौरान सड़कों पर वाहनों का संचालन न किया जाए। प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी तुरंत सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जागरूकता बनाए रखना था, ताकि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।