Himachal: हिमाचल भी कूद पड़ा पंजाब रोडवेज की लड़ाई में! HRTC कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को खुला समर्थन दिया

Date:

--Advertisement--

पंजाब में रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन की गूंज सीमाएं पार करते हुए हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गई है। एचआरटीसी के कंडक्टर और ड्राइवर यूनियन ने पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को पूर्ण समर्थन दे दिया है। यूनियन ने पंजाब सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि परिवहन विभाग में निजीकरण की प्रक्रिया न केवल कर्मचारियों के खिलाफ है, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका पर सीधा खतरा भी है।

एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के महासचिव दिपेंद्र कंवर ने कहा कि 28 नवंबर को होने वाली हड़ताल सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि कर्मचारियों के हक़ की लड़ाई है। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार निजीकरण की पूरी प्रक्रिया तुरंत रद्द करे और यूनियन प्रतिनिधियों से संवाद कर लंबित मुद्दों का समाधान निकाले। यूनियन का कहना है कि पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का संघर्ष न्यायसंगत है और इसे नजरअंदाज करना गलत होगा। हिमाचल की यूनियन ने भरोसा दिलाया है कि आंदोलन के दौरान हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

उधर, एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने भी इस आंदोलन को समर्थन दिया है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि पंजाब में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर सरकार दबाव की नीति अपना रही है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि हिमाचल के कर्मचारी भी अपनी समस्याओं को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन सरकारें सुनने को तैयार नहीं दिखतीं। प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि अगर देशभर के कर्मचारी संगठन एकजुट हो जाएं, तो सरकारें बातचीत के लिए मजबूर हो जाएंगी।

यूनियनों का मानना है कि यह लड़ाई सिर्फ पंजाब की नहीं, बल्कि पूरे देश के सड़क परिवहन कर्मचारियों के हक़ और सुरक्षा से जुड़ी है। वे उम्मीद जताते हैं कि यह संयुक्त संघर्ष आगे एक राष्ट्रीय आंदोलन का स्वरूप ले सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना कांगड़ा में 5.18 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुराना कांगड़ा के हनुमान मंदिर घाट के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 5.18 ग्राम चिट्टा बरामद कर शाहपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 500 पदों पर होगी भर्ती, 6 और 7 अगस्त को सीधे इंटरव्यू

बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड 500 पदों पर भर्ती के लिए 6 और 7 अगस्त को नगरोटा बगवां और कांगड़ा में इंटरव्यू आयोजित करेगी। 10वीं पास युवा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर इसमें भाग ले सकते हैं।

Kangra: नगरोटा में 5 अगस्त से 4 सितंबर तक यह सड़क रहेगी पूरी तरह बंद, सफर से पहले जान लें नया डायवर्जन रूट

नगरोटा में वाहन ओवरपास निर्माण के चलते 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक एमडीआर सड़क सभी वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस दौरान यातायात को कवाड़ी गांव–चाहड़ी गांव–भट्टू चौक–रनूंह मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

Kangra: धर्मशाला के इन इलाकों में 7 अगस्त को 8 घंटे रहेगी बिजली गुल, घर से निकलने से पहले जरूर देखें लिस्ट

धर्मशाला के मनेड, खतेहड़, अप्पर बगली और आसपास के क्षेत्रों में 7 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नई 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।