Kangra: देहरा में चरस तस्करी नेटवर्क धराशायी! एक हफ्ते में चौथी गिरफ्तारी, पुलिस ने पूरे गैंग का खुलासा किया

Date:

--Advertisement--

देहरा थाना क्षेत्र में चरस तस्करी के बड़े मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ढलियारा के इस हाई-प्रोफाइल केस में अब पुलिस ने कमल कुमार उर्फ़ सुंदरू निवासी दयाल को हिरासत में लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ पूरा तस्करी नेटवर्क लगभग उजागर हो चुका है।

यह मामला 22 नवंबर को सामने आया था, जब डीएसपी राजकुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ढलियारा के सूरजपुर गांव में आरोपी रामपाल के घर पर छापा मारा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने 3 किलो 628 ग्राम चरस, 64,544 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराज़ू, आभूषण और अन्य सामान बरामद किया था।

पूछताछ में रामपाल ने बताया कि यह चरस उसे अजय कुमार निवासी चलाली सुकाहर के माध्यम से पदम सिंह, निवासी तहसील बंजार, कुल्लू से मिली थी। दोनों एक इनोवा कार में बंजार से चरस लेकर देहरा आए थे। रामपाल ने 4 किलो चरस में से 200 ग्राम कमल कुमार उर्फ़ सुंदरू को बेच दी थी, कुछ खुद इस्तेमाल की और बाकी 3.628 किलो चरस घर पर रखी थी, जिसे पुलिस ने छापेमारी में पकड़ा।

रामपाल और अजय से पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले के मुख्य सरगना पदम सिंह (30) पुत्र हरि सिंह, निवासी घड़ियाल, बठाड़ (बंजार, कुल्लू) को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चरस तस्करी में इस्तेमाल हुई इनोवा कार को भी जब्त कर लिया है।

डीएसपी राजकुमार ने बताया कि देहरा पुलिस ने सिर्फ एक हफ्ते में इस पूरे नेटवर्क को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अब इस गिरोह की वित्तीय जांच भी शुरू कर दी गई है और जल्द ही नशे के कारोबार से अर्जित की गई अवैध संपत्ति को कानूनी प्रक्रिया के तहत अटैच किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Kangra: शाहपुर में विश्व रेबीज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, कुत्ते-बिल्ली के काटने पर तुरंत करें ये काम

शाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीऊँ में विश्व रेबीज दिवस पर लोगों को रेबीज से बचाव और समय पर उपचार के बारे में जागरूक किया गया। जानवर के काटने या खरोंचने पर घाव धोने और तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई।

Kangra: अल्माटी की कठिन 21.1 किमी हाफ मैराथन पूरी कर गोकुल बुटेल ने युवाओं को दिया फिटनेस का संदेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने कजाकिस्तान के अल्माटी में 21.1 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन पूरी की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।