आईआईटी इंदौर में HPU की शोध छात्रा रिया चंदेल का कमाल, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल किया दूसरा पुरस्कार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) की शोध छात्रा रिया चंदेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। आईआईटी इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन EnRISE 2026 में रिया चंदेल ने द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने रिया चंदेल और उनकी गाइड डॉ. श्वेता ठाकुर को विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement

कुलपति प्रोफेसर महावीर सिंह ने रिया की वैश्विक सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि पर्यावरण और सतत विकास के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की उच्च स्तरीय शोध क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कैंपस में मजबूत, विश्वस्तरीय और आधुनिक रिसर्च इकोसिस्टम तैयार करने पर लगातार काम किया जा रहा है। रिया चंदेल की सफलता इसी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिणाम है। कुलपति ने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय के अन्य शोधार्थी भी इससे प्रेरणा लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

Advertisement

बायोसाइंसेज विभाग की रिसर्च स्कॉलर रिया चंदेल प्लांट फिजियोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री लैब से जुड़ी हैं। उन्होंने डॉ. श्वेता ठाकुर के मार्गदर्शन में कृषि भूमि में बढ़ रहे खतरनाक प्लास्टिक प्रदूषण यानी माइक्रोप्लास्टिक की समस्या से निपटने के लिए पर्यावरण-अनुकूल बैक्टीरिया के उपयोग पर अपना शोध प्रस्तुत किया।

Advertisement

आईआईटी इंदौर में आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश से आए वैज्ञानिकों के बीच रिया के शोध कार्य को खूब सराहा गया। इसी प्रस्तुति के लिए उन्हें द्वितीय पुरस्कार मिला। उनकी इस उपलब्धि को पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण शोध प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।