सिरमौर में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरा रिहायशी मकान, मां-बेटी की मौत; दो मासूम बच्चियां घायल

Date:

--Advertisement--

सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक रिहायशी मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां घायल हो गईं। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय निर्मला पत्नी भीम सिंह और उनकी 32 वर्षीय विवाहित बेटी पूजा के रूप में हुई है।

Advertisement

हादसे के समय मकान के अंदर निर्मला, उनकी बेटी पूजा, पूजा की दो वर्षीय बेटी ईरा और पूजा की दो वर्षीय भतीजी अभियाना पुत्री अरुण मौजूद थीं। अचानक मकान के धराशायी होने से चारों मलबे के नीचे दब गईं। मकान गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने चारों को मलबे से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से नागरिक अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही निर्मला और पूजा ने दम तोड़ दिया।

Advertisement

दोनों घायल बच्चियों का अस्पताल में उपचार शुरू किया गया। इनमें से ईरा की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल सोलन रेफर किया गया है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर, तहसीलदार उमेश शर्मा, पुलिस टीम और पंचायत प्रधान ठाकुर वेद प्रकाश मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर राहत एवं बचाव कार्य की स्थिति की जानकारी ली।

Advertisement

एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिवार को नियमानुसार 25-25 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है। घायल बच्चियों के उपचार की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से की गई है। नागरिक अस्पताल राजगढ़ में पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों महिलाओं के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मकान अचानक गिरने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।