Himachal: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने लांच की नई मोबाइल एप, अब विद्यार्थियों के लिए होगा सब कुछ आसान!

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक नई मोबाइल एप लांच की है। इस एप की मदद से विद्यार्थी अब विभिन्न फॉर्म सबमिट करने, मार्कशीट और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अधिक परेशानी का सामना नहीं करेंगे। मोबाइल एप की मदद से ये सभी कार्य आसानी से किए जा सकेंगे। विद्यार्थी इस एप का उपयोग रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर कर सकते हैं। एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है।

इस एप में विद्यार्थियों की प्रोफाइल, आरएमई, सिलेबस, परीक्षा फॉर्म, एडमिट कार्ड और परिणाम से संबंधित सभी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, विश्वविद्यालय से जुड़ी अधिसूचनाएं विद्यार्थियों को एप के नोटिफिकेशन कॉलम में मिलेंगी। परीक्षा और डिग्री से संबंधित जानकारी को देखने और डाउनलोड करने का विकल्प भी एप में दिया गया है।

मोबाइल एप के माध्यम से विद्यार्थी परीक्षा केंद्र की जानकारी और परीक्षा फॉर्म का स्टेटस भी देख सकेंगे। यह एप पूरी तरह से विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाई गई है। पहले विद्यार्थियों को इन कार्यों के लिए साइबर कैफे जाना पड़ता था या कंप्यूटर का उपयोग करना पड़ता था, लेकिन अब यह सभी सेवाएं मोबाइल पर ही उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा, इस एप में हाजिरी (अटेंडेंस) से संबंधित सूचना भी अपडेट होगी। विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार, परीक्षाओं में बैठने के लिए विद्यार्थियों को 75% उपस्थिति अनिवार्य रूप से पूरी करनी होती है। अब विद्यार्थी एप की मदद से अपनी हाजिरी प्रतिशत देख सकेंगे और उसे समय पर सुधार सकेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।