Solan: बद्दी पुलिस को बड़ी कामयाबी: चिट्टा, चरस और नकदी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

पुलिस जिला बद्दी के स्पेशल सेल ने थाना नालागढ़ के तहत वार्ड नंबर 6 के पास एक बिना नंबर बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठे दो व्यक्तियों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से 2.960 ग्राम चिट्टा, 77.770 ग्राम चरस और 12,900 रुपए नकद बरामद हुए। आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार (निवासी वार्ड नंबर 3, नालागढ़) और अरविंद वर्मा (निवासी वार्ड नंबर 6, नालागढ़) के रूप में हुई है।

पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी मनजोत सिंह (निवासी गांव लहरियां, डाकघर भओवाल, तहसील श्री आनंदपुर साहिब, जिला रूपनगर, पंजाब) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके दत्तोवाल स्थित किराए के मकान से 5.710 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

इस कार्रवाई को लेकर एसपी बद्दी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है और ऐसे अपराधों में लिप्त हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।