Shimla: एचपीयू ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए लॉन्च की हाई-टैक लैब, आर्टिफिशियल इंटैलीजेंस से पढ़ाई होगी आसान

Date:

--Advertisement--

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अत्याधुनिक लैब और नई तकनीकी उपकरण खरीदे हैं, ताकि वे डिजिटल सामग्री पढ़ने, समझने और शोध कार्य करने में सुविधा प्राप्त कर सकें।

विश्वविद्यालय ने आर्टिफिशियल इंटैलीजैंस स्मार्ट असिस्टैंट डिवाइस, किबो-डब्ल्यू, डेजी प्लेयर ईवीओई-वीवी, एनवीडीए सॉफ्टवेयर, सारथी स्मार्ट असिस्टैंस एड और अन्य आधुनिक AI टूल्स खरीदे हैं। इन उपकरणों और सॉफ्टवेयरों की मदद से छात्र अब ऑनलाइन लैक्चर्स, ई-रिसोर्सेज और शोध कार्य में आसानी से भाग ले सकेंगे।

विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

शुक्रवार को विश्वविद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को नए सॉफ्टवेयर और उपकरणों का इस्तेमाल करना सिखाया गया। लैब को रुसा इक्वीटी फंड के तहत अपग्रेड किया गया है। इसमें उच्च गति इंटरनेट, लगातार बिजली आपूर्ति और 13 अपग्रेडेड कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध हैं, ताकि छात्रों को ऑनलाइन अध्ययन और शोध कार्य में कोई बाधा न आए।

दृष्टिबाधित छात्रों के लिए स्मार्ट केन स्टिक

विश्वविद्यालय ने दृष्टिबाधित छात्रों के लिए स्मार्ट केन स्टिक भी उपलब्ध करवाई है, जिससे उन्हें सड़क पर चलने और दैनिक गतिविधियों में मदद मिलेगी।

कुलपति ने की सराहना

कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय हमेशा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में और अधिक सुविधाएं और योजनाएं लागू की जाएंगी।

इस अवसर पर डीन स्टूडैंट्स वैल्फेयर प्रो. ममता मोक्टा, नोडल ऑफिसर प्रो. धीरेंद्र शर्मा और लाइब्रेरी इंचार्ज डा. महेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे, जिन्होंने इस हाई-टैक लैब की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा में रक्तदान शिविर, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने खुद किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांगड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने रक्तदान कर युवाओं से समाजसेवा में आगे आने की अपील की।

Kangra: हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं और ITI पास अभ्यर्थियों के लिए 21 सितंबर से इंटरव्यू

हिमाचल में 100 पदों पर भर्ती का मौका है। औरो टेक्सटाइल बद्दी में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस और हेल्पर पदों के लिए 21 और 22 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। 10वीं, 12वीं और ITI फिटर पास अभ्यर्थी पात्र हैं।

Kangra: कांगड़ा में रेन शेल्टर में पुलिस की दबिश, 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पुरानी कांगड़ा रोड के पास रेन शेल्टर में कार्रवाई कर 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में अमित कुमार और निखिल व्यास को गिरफ्तार किया गया है।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।