हिमाचल के पार्ट टाइम कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, 5वें वर्ष कॉन्ट्रैक्ट और 7वें वर्ष नियमित करने की मांग

Date:

--Advertisement--

शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग में सेवा दे रहे करीब 8,000 पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को मुलाकात की और अपनी प्रमुख मांगों को आगामी बजट में शामिल करने का आग्रह किया।

संगठन ने बताया कि ये कर्मचारी वर्ष 2022 से शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और 3 वर्ष का समय पूरा कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनके लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई।

तीन विधानसभा सत्र में नहीं बनी नीति

कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री की कर्मचारी हितैषी छवि का उल्लेख करते हुए कहा कि लगातार तीन विधानसभा सत्र बीत जाने के बावजूद उनके लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं बन पाई है। संगठन ने आग्रह किया कि 5वें वर्ष पर कॉन्ट्रैक्ट और 7वें वर्ष पर नियमित नियुक्ति की स्पष्ट नीति बनाई जाए, ताकि 50 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मिल सके।

वेतन और अन्य समस्याएं

संगठन ने दिवाली-होली और अन्य सार्वजनिक अवकाशों के दिन वेतन कटौती जैसी समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की। वर्तमान में कर्मचारियों को 5625 रुपए मानदेय मिलता है, लेकिन 10 महीने का ही वेतन दिया जाता है और सार्वजनिक अवकाशों के दिन भी वेतन काट लिया जाता है। संगठन ने पूरा 12 महीने का वेतन देने की मांग की, ताकि कर्मचारी अपने परिवार का सुचारू रूप से पालन-पोषण कर सकें।

संगठन ने इसके अलावा विधवा पेंशन, आईआरडीपी, विकलांग पेंशन और निःशुल्क बस यात्रा जैसी सुविधाओं के बहाल होने की भी मांग की।

मुख्यमंत्री का आश्वासन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण से विचार करेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में सियासी भूचाल! भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर विजिलेंस की FIR, 10 साल की संपत्तियों की होगी जांच

हिमाचल प्रदेश विजिलेंस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर 2013 से 2023 के बीच अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के बाद सुधीर शर्मा ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! NI Act मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने थाना मैक्लोडगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 से जुड़े मामले में उद्घोषित अपराधी नगीन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Kangra: शाहपुर के आपदा प्रभावित परिवारों तक पहुंचीं ज्योति बैरवा, 28 परिवारों को बांटी राहत सामग्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

जिला रेडक्रॉस सोसायटी, कांगड़ा की अध्यक्षा ज्योति बैरवा ने शाहपुर उपमंडल के घड़गूण, सपैड़ा और भंगार गांवों का दौरा कर 28 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! डमटाल में 20 हजार लीटर अवैध लाहन मौके पर किया नष्ट, शराब माफिया पर कसा शिकंजा

नूरपुर पुलिस ने डमटाल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20,000 लीटर अवैध लाहन नष्ट कर दिया। एसडीपीओ इंदौरा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में क्यूआरटी, सीआईए और थाना डमटाल की संयुक्त टीम शामिल रही।