Kangra: सुक्खू का भाजपा पर हमला: कहा, ‘बिना बजट के शिलान्यासों को हमारी सरकार पूरा कर रही है’

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच गुटों में बंटी भाजपा के पास अब जनता से कुछ कहने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार सिर्फ जनता की संपदा लूटकर भवन बना रही थी और ठेकेदारों को अनुचित लाभ देती रही।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कई भवन ऐसे हैं जो पूरी तरह खाली पड़े हैं और वर्तमान सरकार इन्हीं भवनों की मरम्मत का खर्च उठा रही है। सुक्खू ने कहा, “पूर्व सरकार को चाहिए था कि अच्छा स्कूल बनाते, अस्पतालों के भवनों का काम पूरा करते और जहां कार्यालयों की दिक्कत है, वहां कार्यालय बनाते।”

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश के कई अस्पतालों में 15-15 साल पुरानी एक्स-रे मशीनें लगी हैं, जिनकी सुध लेने की जिम्मेदारी हमारी सरकार ले रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बजट का उचित उपयोग करके पिछली सरकार के बिना बजट के शिलान्यासों को हमारी सरकार पूरा कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांगड़ा में रक्तदान शिविर, पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने खुद किया रक्तदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कांगड़ा में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने रक्तदान कर युवाओं से समाजसेवा में आगे आने की अपील की।

Kangra: हिमाचल में 100 पदों पर नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं और ITI पास अभ्यर्थियों के लिए 21 सितंबर से इंटरव्यू

हिमाचल में 100 पदों पर भर्ती का मौका है। औरो टेक्सटाइल बद्दी में मशीन ऑपरेटर, अप्रेंटिस और हेल्पर पदों के लिए 21 और 22 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। 10वीं, 12वीं और ITI फिटर पास अभ्यर्थी पात्र हैं।

Kangra: कांगड़ा में रेन शेल्टर में पुलिस की दबिश, 12.46 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पुरानी कांगड़ा रोड के पास रेन शेल्टर में कार्रवाई कर 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में अमित कुमार और निखिल व्यास को गिरफ्तार किया गया है।

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, बंसी लाल अध्यक्ष और आरती देवी बनीं उपाध्यक्ष

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में सत्र 2026-27 के लिए PTA की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बंसी लाल अध्यक्ष, आरती देवी उपाध्यक्ष, अरुण कुमार कोषाध्यक्ष और प्रो. हाकम चंद सचिव चुने गए।