HPU में फीस बढ़ोतरी पर बवाल! ABVP ने शुरू की भूख हड़ताल, कुलपति कार्यालय के बाहर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) शिमला में फीस बढ़ोतरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने सोमवार से अपने आंदोलन को तेज करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में सैकड़ों छात्रों के साथ आक्रोश रैली निकाली। इसके बाद संगठन ने कुलपति महावीर सिंह के कार्यालय के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। पहले दिन एबीवीपी के इकाई सचिव सुशील और अभिषेक अनशन पर बैठे।

Advertisement

एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न शुल्कों में की गई बढ़ोतरी को छात्र विरोधी निर्णय बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि फीस में वृद्धि का सबसे अधिक असर आर्थिक रूप से कमजोर, ग्रामीण क्षेत्रों और मध्यमवर्गीय परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों पर पड़ेगा।

Advertisement

संगठन के अनुसार विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में अतिरिक्त शुल्क उनके लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन सकता है। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने कहा कि शिक्षा को व्यापार का माध्यम नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में हॉस्टल, लाइब्रेरी और परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया।

Advertisement

एबीवीपी ने प्रशासन से बढ़ी हुई फीस तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। संगठन के अनुसार आने वाले दिनों में अन्य कार्यकर्ता भी बारी-बारी से अनशन में शामिल होंगे।

Advertisement

इस दौरान एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग भी दोहराई। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय की नीतियों में छात्रों की भागीदारी जरूरी है और छात्र प्रतिनिधित्व नहीं होने से विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे प्रभावी ढंग से सामने नहीं आ पाते।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

6 साल के मासूम को रावी में फेंकने वाला पिता 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 दिन बाद भी बच्चे का सुराग नहीं

चंबा में 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंकने के आरोपी पिता को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के चार दिन बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

थुरल कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत; बाइक सवार कपिल गंभीर घायल

कांगड़ा के थुरल कॉलेज के पास पालमपुर-सुजानपुर मार्ग पर कार और बाइक की जोरदार टक्कर में PWD कर्मचारी रजत कुमार की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बाइक सवार कपिल गंभीर रूप से घायल हुआ है।

चंडीगढ़ मंडी में पार्किंग विवाद बना खूनी खेल, हिमाचल के ऊना निवासी आढ़ती की चाकू मारकर हत्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 सब्जी मंडी में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हिमाचल प्रदेश के ऊना निवासी 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

नाहन से युवती लापता, घर छोड़ने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

नाहन से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता होने से पहले जारी वीडियो में युवती ने माता-पिता पर प्रताड़ना और शादी के दबाव समेत कई आरोप लगाए। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।