HPBOSE HPSOS Result 2026: 8वीं, 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित, जानिए कितने फीसदी छात्र हुए पास

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (HPSOS) के तहत मार्च-2026 में आयोजित 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार 8वीं कक्षा का रिजल्ट 61.06 प्रतिशत, 10वीं का 54.66 प्रतिशत और 12वीं का परीक्षा परिणाम 64.57 प्रतिशत दर्ज किया गया है। छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम पूरी पारदर्शिता के साथ जारी किए हैं और छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करवाए गए हैं।  

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 10 जून 2026 तक पुनर्मूल्यांकन और पुनः निरीक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन की सुविधा केवल 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए उपलब्ध रहेगी, जिसके लिए प्रति विषय 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है और संबंधित विषय में कम से कम 20 प्रतिशत अंक होना जरूरी होगा। वहीं 8वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पुनः निरीक्षण शुल्क 800 रुपये प्रति विषय तय किया गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन केवल थ्योरी विषयों का होगा और एमसीक्यू प्रश्न इसमें शामिल नहीं किए जाएंगे।  

इसके अलावा जिन छात्रों का परिणाम री-अपीयर आया है या जो इम्प्रूवमेंट परीक्षा देना चाहते हैं, वे सितंबर-2026 सत्र के लिए आवेदन कर सकेंगे। बिना विलंब शुल्क के आवेदन प्रक्रिया 5 जून से 30 जून 2026 तक चलेगी, जबकि 1 जुलाई से 13 जुलाई 2026 तक 1000 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि निर्धारित तिथि के बाद आवेदन की समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।  

डॉ. राजेश शर्मा ने छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।  

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर में 78 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार देंगे विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भवन निर्माण पर 22 करोड़ और...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, PMGSY और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की DPR मंजूरी के लिए भेजी ग

Kangra: शाहपुर में ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम, भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा और समर्पण का...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रंगोलियों के जरिए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।