Army Agniveer CEE 2026: एडमिट कार्ड जारी, इस तारीख से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा

Date:

--Advertisement--

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर ने अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। भारतीय थल सेना की ओर से ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE)-2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। भर्ती कार्यालय के अनुसार अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास, अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास और अग्निवीर वूमैन एमपी श्रेणियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी श्रेणियों की ऑनलाइन परीक्षा 1 जून 2026 से शुरू होने जा रही है।  

भर्ती निदेशक ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे बिना देरी किए जल्द से जल्द अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होगा और इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार भारतीय थल सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में तकनीकी दिक्कत या अन्य किसी प्रकार की समस्या आती है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर पहुंच सकते हैं या दूरभाष नंबर 8894088311 पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।  

भर्ती कार्यालय ने उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी गाइडलाइन ध्यानपूर्वक पढ़ने और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की सलाह भी दी है। सेना भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रदेश के हजारों अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं।  

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

11 साल से फरार आरोपी पर मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंचकूला से Proclaimed Offender गिरफ्तार

मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने 23 अगस्त 2026 को पंचकूला की राजीव कॉलोनी से लंबे समय से फरार Proclaimed Offender वेद प्रकाश उर्फ जीवन लाल को गिरफ्तार किया। आरोपी को वर्ष 2011 में एनडीपीएस एक्ट के मामले में अदालत ने Proclaimed Offender घोषित किया था।

हिमाचल में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, मंडी का संकन गार्डन जलमग्न; सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद मंडी के ऐतिहासिक इंदिरा मार्कीट स्थित संकन गार्डन में करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। नाली में कचरा फंसने से ड्रेनेज बाधित हुआ, जिसे नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद बहाल किया। वहीं सुकेती खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

Kangra: शाहपुर में 24 अगस्त से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, सात दिनों तक गूंजेगी प्रभु की महिमा; आरती के बाद भंडारे की व्यवस्था

शाहपुर के अभिनंदन मैरिज पैलेस में 24 से 30 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 6 से रात 9 बजे तक होगी और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

अंब में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर बोनट पर गिरे दंपति और 7 साल का बेटा; बच्चा गंभीर घायल

अंब-ऊना मार्ग के प्रताप नगर में स्कूटी और कार की जोरदार टक्कर में दंपति और उनका 7 वर्षीय बेटा घायल हो गया। टक्कर के बाद तीनों उछलकर कार के बोनट पर जा गिरे। बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं और उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।