HP SHIVA Project पर सरकार का बड़ा एक्शन! काम में लापरवाही करने वाले ठेकेदारों के भुगतान तुरंत रोकने के आदेश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एचपी शिवा (HP SHIVA) परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने परियोजना की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन ठेकेदारों ने अपने-अपने क्लस्टरों में आवश्यक श्रम शक्ति उपलब्ध नहीं करवाई है, उनके सभी भुगतान तत्काल प्रभाव से रोक दिए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रथम चरण के सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे कर 3,000 हेक्टेयर क्षेत्र के सभी क्लस्टरों का हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए, जबकि दूसरे चरण की निविदा प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाए।

Advertisement

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण के तहत निर्धारित 3,000 हेक्टेयर लक्ष्य में से अब तक 2,612 हेक्टेयर क्षेत्र विकसित किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 87 प्रतिशत है। इनमें से 1,543 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण का कार्य पूरा हो चुका है। करीब 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र में जुलाई से सितंबर के बीच पौधरोपण किया जाएगा, जबकि शेष क्षेत्र में जनवरी और फरवरी 2027 के दौरान प्लम और पर्सिमन जैसी शीतकालीन फसलों का रोपण किया जाएगा।

Advertisement

बैठक में बताया गया कि परियोजना के तहत 331 क्लस्टरों का चयन किया गया है, जिससे प्रदेश के लगभग 10,646 किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। परियोजना का दूसरा चरण भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक लगभग 2,500 हेक्टेयर क्षेत्र की पहचान की जा चुकी है, जबकि 2,153 हेक्टेयर क्षेत्र का सर्वेक्षण जारी है। इसके अलावा 1,200 हेक्टेयर क्षेत्र की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद अगस्त के अंतिम सप्ताह से निविदा प्रक्रिया शुरू करने की योजना है।

Advertisement

जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना के सभी घटकों का कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए और प्रथम चरण के सभी क्लस्टरों का समयबद्ध हस्तांतरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दूसरे चरण के कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न होने देने पर भी जोर दिया। समीक्षा बैठक में बागवानी विभाग के अतिरिक्त निदेशक विद्या प्रकाश बैंस, एचपी शिवा परियोजना के निदेशक समीर राणा, उप-परियोजना निदेशक (जल शक्ति) विशाल जसवाल, प्रोक्योरमेंट मैनेजर मनोज शर्मा सहित बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और ऊना जिलों के उपनिदेशक मौजूद रहे।

Advertisement

बैठक में सौर बाड़बंदी, खेतों की तैयारी, ड्रिप सिंचाई और उठाऊ सिंचाई योजनाओं सहित विभिन्न सिविल कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मंडी, हमीरपुर और ऊना जिलों में कार्यों की प्रगति संतोषजनक रही, जबकि सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में ड्रिप सिंचाई कार्यों में देरी और पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध न होने के कारण प्रगति धीमी रही। कार्यों में अपेक्षित सुधार न होने पर दो ठेकेदारों पर पेनल्टी भी लगाई गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

सिरमौर में ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार; नशे की खेप के स्रोत और खरीदारों की तलाश

सिरमौर के माजरा में पुलिस ने ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस खेप के स्रोत व संभावित खरीदारों की जांच कर रही है।

कुल्लू में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, इस तारीख तक भर दें बकाया बिल; नहीं तो अस्थायी रूप से कट सकती है बिजली

कुल्लू के विद्युत उपमंडल नगवाई के उपभोक्ताओं को 29 सितंबर 2026 से पहले बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील की गई है। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है।

Kangra: पालमपुर से निकली OBC सामाजिक न्याय यात्रा 2.0, शाहपुर पहुंचते-पहुंचते जुटा बड़ा जनसमूह; इन मांगों को लेकर उठी आवाज

पालमपुर से शुरू हुई OBC सामाजिक न्याय यात्रा 2.0 शाहपुर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर OBC समाज की मांगों और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाया।

5 दिन बैंकिंग सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित, इस दिन से शुरू होगी हड़ताल; SBI ने ग्राहकों को दी जरूरी सलाह

UFBU की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल और 26-27 सितंबर के सप्ताहांत के कारण बैंक शाखाओं की सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित हो सकती हैं। SBI समेत बैंकों ने ग्राहकों को जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी है।