सिरमौर में ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार; नशे की खेप के स्रोत और खरीदारों की तलाश

Date:

--Advertisement--

माजरा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद की है। पुलिस ने ट्रक चालक सुखवीर, निवासी पांवटा साहिब, को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे बेचा जाना था।

जानकारी के अनुसार एसआईयू नाहन की पुलिस टीम बेहड़ेवाला के समीप चौधरी ढाबा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सुखवीर बाहरी राज्यों से अपने ट्रक में भुक्की लाकर पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित ट्रक को रोका और चालक से पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को ट्रक चालक के कब्जे से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुखवीर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान नशे की खेप के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धारकंडी में सड़क निर्माण की उम्मीद जगी, सर्वे के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार; जल्द काम शुरू...

भलेड़ पंचायत के दरल्ला सहित कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क सर्वे करवाने पर विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। ग्रामीणों ने निर्माण की अगली प्रक्रिया जल्द पूरी कर सड़क का काम शुरू करवाने की मांग की। विधायक ने धारकंडी में पिछले चार वर्षों के विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

Kangra: 34 साल पुरानी तस्वीर ने फिर ताजा की राम मंदिर आंदोलन की यादें, शाहपुर के राकेश चौहान साथियों संग पहुंचे थे अयोध्या

शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान उर्फ पिंका के निधन के बाद दिसंबर 1992 की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है। सरयू नदी के किनारे खिंची इस तस्वीर में वह शाहपुर के साथियों के साथ नजर आ रहे हैं। उनके बेटों ने फेसबुक पर तस्वीर साझा कर राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी यादें ताजा की हैं।

Kangra: घट्टा टोल प्लाजा के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, 2 घंटे तक चक्का जाम; कई किलोमीटर लंबी कतारों में फंसे वाहन, एंबुलेंस भी...

कांगड़ा के रानीताल के पास घट्टा टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और एंबुलेंस भी फंस गई। विधायक पवन काजल समेत कई नेताओं ने आंदोलन का समर्थन किया।

हिमाचल की तहसीलों में बदलेगा कामकाज का तरीका, हफ्ते में 3 दिन तहसीलदार सुनेंगे राजस्व मामलों की अपीलें; मौके पर निपटारे के निर्देश

हिमाचल प्रदेश की तहसीलों में अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन राजस्व मामलों की अपीलों की सुनवाई करेंगे। तकसीम, इंतकाल और निशानदेही जैसे मामलों के जल्द निपटारे के लिए अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।