कुल्लू में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, इस तारीख तक भर दें बकाया बिल; नहीं तो अस्थायी रूप से कट सकती है बिजली

Date:

--Advertisement--

कुल्लू के विद्युत उपमंडल नगवाई के तहत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। राज्य विद्युत बोर्ड नगवाई के सहायक अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान समय पर करें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति से बचा जा सके।

सहायक अभियंता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने देय तिथि समाप्त होने के बाद भी अपना बिजली बिल जमा नहीं किया है, वे 29 सितंबर 2026 से पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से बकाया बिल का भुगतान कर दें। निर्धारित समय तक बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति अस्थायी तौर पर बंद कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बिजली अस्थायी रूप से बंद होने के बाद उपभोक्ता को पूरा बकाया बिजली बिल जमा करने के साथ अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल की जाएगी। इसलिए नगवाई विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं से समय रहते अपने लंबित बिल का भुगतान करने की अपील की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: फतेहपुर में सड़क बंद रहने से बदलेगा ट्रैफिक रूट, 6 अक्तूबर तक रैहन-कदाना मार्ग पर आवाजाही बंद; देहरी-कदाना रहेगा वैकल्पिक रास्ता

फतेहपुर में सीवरेज बिछाने के काम के चलते रैहन-कदाना सड़क 6 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए देहरी-कदाना सड़क को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।

Kangra: इंदौरा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 6 महीने में 56 वाहन पकड़े; 600 मौछे खैर बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार, 13 लाख जुर्माना

इंदौरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने पिछले छह माह में अवैध वन कटान और वन संपदा की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 56 वाहन पकड़े हैं। 13 वाहनों से करीब 600 मौछे खैर बरामद हुए, 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए और करीब 13 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

सिरमौर में ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार; नशे की खेप के स्रोत और खरीदारों की तलाश

सिरमौर के माजरा में पुलिस ने ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस खेप के स्रोत व संभावित खरीदारों की जांच कर रही है।

Kangra: पालमपुर से निकली OBC सामाजिक न्याय यात्रा 2.0, शाहपुर पहुंचते-पहुंचते जुटा बड़ा जनसमूह; इन मांगों को लेकर उठी आवाज

पालमपुर से शुरू हुई OBC सामाजिक न्याय यात्रा 2.0 शाहपुर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर OBC समाज की मांगों और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाया।