Chamba: हिमाचल की शिक्षा में क्रांतिकारी बदलाव: प्रदेश बना देश में 5वां सर्वश्रेष्ठ राज्य

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार और आधारभूत विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि सरकार गरीब और जरूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा में समान अवसर देने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करवा रही है। कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में 21वें स्थान पर था, जबकि वर्तमान सरकार के प्रयासों के चलते अब हिमाचल प्रदेश देशभर में शिक्षा के क्षेत्र में 5वें स्थान पर पहुंच गया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की शिक्षा नीति और प्रयासों की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार आने वाले समय में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों को क्लस्टर स्तर पर खोलने की दिशा में कार्य कर रही है। विशेष रूप से चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में सात स्थानों पर ये स्कूल खोले जाएंगे, जिनमें बगढार का नाम भी शामिल है। यह स्कूल ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों में बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे। इसके साथ ही, कुलदीप सिंह पठानिया ने यह जानकारी भी दी कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में एक स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं में तकनीकी और व्यावसायिक कौशल विकसित करना है, ताकि वे रोजगार के अवसर प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें।

Advertisement – HIM Live Tv

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्त समाज की दिशा में भी गंभीरता से कार्य कर रही है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई है, जिससे समाज में व्याप्त इस बुराई को समाप्त किया जा सके। कुलदीप सिंह पठानिया के अनुसार, सरकार शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सुधार तीनों मोर्चों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।