Kangra: हिमाचल की बेटी आषिता आचार्य ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति गाइड अवॉर्ड पाकर बढ़ाया प्रदेश का मान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां की होनहार छात्रा आषिता आचार्य ने राष्ट्रपति गाइड पुरस्कार जीतकर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। वह इस सम्मान को प्राप्त करने वाली हिमाचल की एकमात्र छात्रा हैं, जिन्होंने पूरे देश में चयनित 30 गाइड स्टूडेंट्स की सूची में जगह बनाई। यह पुरस्कार उन्हें नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया, जो उनके अब तक के समर्पण और परिश्रम की पहचान है।

आषिता ने बताया कि उनका स्काउटिंग से जुड़ाव वर्ष 2013 में हुआ था और उन्होंने 2016 में स्टेट लेवल पर गवर्नर अवॉर्ड हासिल किया था। तभी से उन्होंने राष्ट्रपति गाइड पुरस्कार को पाने का सपना देखा था, जिसे उन्होंने अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से पूरा कर दिखाया। वर्तमान में आषिता एक एनजीओ में इंटर्नशिप कर रही हैं और भविष्य में पीएचडी करके समाज सेवा में योगदान देने की इच्छा रखती हैं।

उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा, विकास महाजन ने उन्हें सम्मानित किया और कहा कि यह पुरस्कार न केवल आषिता के लिए बल्कि पूरे जिला कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष पूरे भारत से लगभग 2000 छात्र राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए आवेदन करते हैं, जिनमें से केवल 120 छात्रों का चयन चार श्रेणियों – स्काउट, गाइड, रेंजर और रोवर में किया जाता है। गाइड श्रेणी में आषिता देशभर से चयनित 30 प्रतिभागियों में शामिल हुईं।

Advertisement – HIM Live Tv

सम्मान समारोह के दौरान आषिता के माता-पिता भी मौजूद रहे और बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद गौरवान्वित नजर आए। आषिता की इस सफलता ने साबित कर दिया कि स्काउटिंग जैसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह पुरस्कार आषिता के व्यक्तिगत परिश्रम के साथ-साथ हिमाचल की बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को होगी फायरिंग, सुबह 8 से रात 10 बजे तक अभ्यास; इन गांवों के लोग रहें सतर्क

टाण्डा फायरिंग रेंज में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी के लोगों से रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की गई है।

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।