Mandi: SHO ने 15 हजार में बेचा ईमान, विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर पुलिस स्टेशन के SHO पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगा है। विजिलेंस टीम ने उन्हें 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सोमवार शाम की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, SHO पधर ने एक मामले के निपटारे के बदले 15 हजार रुपए की मांग की। उन्होंने इस रकम को अपने निवास स्थान पर लाने को कहा। व्यक्ति ने इस बारे में विजिलेंस विभाग को सूचित किया, जिसके बाद टीम ने एक जाल बिछाया। व्यक्ति को तय पैसे लेकर SHO के घर भेजा गया। जैसे ही SHO ने पैसे लिए, विजिलेंस टीम ने छापा मार दिया और उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग और पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। लोगों के बीच SHO की इस हरकत को लेकर निराशा और नाराजगी है। SHO की संपत्ति की जांच करने के लिए विजिलेंस विभाग अब और विस्तृत जांच करने पर विचार कर रहा है।

Advertisement – HIM Live Tv

DSP विजिलेंस, प्रियांक गुप्ता ने घटना की पुष्टि की और कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। अब यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! धर्मशाला और पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत धर्मशाला और पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।

दिल्ली-लेह HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा और कुल्लू के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।

वोल्वो बस में 143 ग्राम चिट्टा बरामद, मंडी पुलिस ने युवक-युवती को किया गिरफ्तार

मंडी पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक वोल्वो बस से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद कर कुल्लू के युवक और युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।