हिमाचल के स्कूलों में अब एक भी बच्चा नहीं छूटेगा स्वास्थ्य जांच से, नर्सरी से 12वीं तक 100% उपस्थिति के निर्देश; IFA और कृमिनाशक दवा भी मिलेगी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की स्वास्थ्य जांच और पोषण को लेकर शिक्षा निदेशालय ने बड़ा अभियान शुरू किया है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वास्थ्य जांच शिविरों के दौरान नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक प्रत्येक विद्यार्थी की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य परीक्षण, आयरन-फोलिक एसिड यानी IFA की गोलियों और कृमिनाशक दवाओं के वितरण में कोई भी विद्यार्थी छूटना नहीं चाहिए। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपनिदेशकों को जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम यानी RBSK के तहत विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण और दवा वितरण को शत-प्रतिशत कवरेज के साथ पूरा करना राज्य और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

कई बार स्वास्थ्य जांच शिविरों के दौरान विद्यार्थियों की अनुपस्थिति के कारण बड़ी संख्या में बच्चे जांच और दवा वितरण से वंचित रह जाते हैं। इसी को देखते हुए सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वास्थ्य शिविर या अभियान के दिन विद्यार्थियों की अधिकतम नहीं, बल्कि 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके लिए स्कूल प्रशासन को अभिभावकों के साथ भी समन्वय करना होगा। निदेशालय ने जिलों को यह भी निर्देश दिया है कि पूरे शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ मिलकर काम किया जाए। स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, कवरेज और विद्यार्थियों को दी गई सेवाओं की जानकारी हर महीने निदेशालय को भेजनी होगी।

एनीमिया और कुपोषण पर रहेगा फोकस

शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि नियमित स्वास्थ्य जांच से विद्यार्थियों में एनीमिया, कुपोषण, दृष्टि दोष, दंत रोग, त्वचा रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सकती है। इसके साथ ही आयरन-फोलिक एसिड की नियमित खुराक और कृमिनाशक दवाओं के वितरण से बच्चों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

ई-चालान नहीं भरा तो ब्लॉक हो सकती है गाड़ी की RC और ड्राइविंग लाइसेंस, नए नियमों में 45 दिन की डेडलाइन; जानें कैसे बचें...

ई-चालान का भुगतान अब टालना महंगा पड़ सकता है। नए मोटर वाहन नियमों के तहत 45 दिनों के भीतर चालान भरना या उसे चुनौती देना जरूरी है। समय सीमा बीतने पर वाहन की RC, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़ी सेवाओं पर रोक लग सकती है।

रामपुर में घर के अंदर घुसा तेंदुआ, 62 वर्षीय महिला पर किया जानलेवा हमला; सिर पर गंभीर चोटें, गांव में दहशत

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के नेहरा गांव में मंगलवार रात तेंदुए ने घर के कमरे में घुसकर 62 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वन विभाग ने पिंजरा लगाने और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।

पांगी में देर रात बड़ा सड़क हादसा, 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरी बोलेरो; चालक समेत दो लोग गंभीर घायल

पांगी के मिंधल पुल के पास बुधवार रात बोलेरो वाहन करीब 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर किया गया।

शिमला में चिट्टे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वाहन से करीब 10 ग्राम हेरोइन बरामद; दो युवक और युवती गिरफ्तार

शिमला के घनाहट्टी में नलहट्टी क्रॉसिंग के पास पुलिस ने वाहन की तलाशी लेकर करीब 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। मामले में दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।