कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लंज निवासी CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं हर आंखें

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा के CISF जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में निधन, पत्नी ने दी अंतिम विदाई तो नम हुईं हर आंखें

लंज। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लंज क्षेत्र से सटी पंचायत डडोली के गांव अंबी निवासी 36 वर्षीय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान राहुल रंधावा का दिल्ली में अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। राहुल रंधावा दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे थे। जवान के अचानक निधन की खबर से उनके पैतृक गांव अंबी समेत लंज और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार दोपहर आया था अचानक दिल का दौरा

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे राहुल रंधावा को अचानक दिल का दौरा पड़ा। अटैक इतना जोरदार था कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली। जैसे ही जवान के निधन की खबर उनके पैतृक गांव अंबी पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। अचानक आई इस दुखद खबर पर परिवार और ग्रामीणों को विश्वास करना मुश्किल हो रहा था।

राहुल रंधावा का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव पहुंचा तो माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। लंज और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपने लाल के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पत्नी ने अर्थी को दिया कंधा, भावुक हुआ पूरा गांव

राहुल रंधावा अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। इतनी कम उम्र में बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से हर किसी की आंखें नम हैं। अंतिम विदाई के दौरान सबसे भावुक पल तब आया, जब राहुल की पत्नी ने अपने जीवनसाथी की अर्थी को कंधा दिया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

नम आंखों और भारी मन से लंज वासियों ने CISF जवान राहुल रंधावा को अंतिम विदाई दी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न करवाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।

HRTC Bus Update: पंजाब में हड़ताल से हिमाचल के 22 बस रूट प्रभावित, 5540 किलोमीटर का संचालन ठप; चंडीगढ़-अमृतसर जाने वाले यात्री परेशान

पंजाब में हड़ताल के कारण HRTC के धर्मशाला डिवीजन के 22 बस रूट प्रभावित हुए हैं। इससे 5,540 किलोमीटर का संचालन प्रभावित हुआ है। चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर जाने वाली कई बसों के रूट बदले गए हैं, जबकि कुछ सेवाएं निलंबित हैं। यात्रियों को सफर से पहले बस अड्डे से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

Hamirpur: मेडिकल कॉलेज में रैगिंग पर बड़ा एक्शन, MBBS के 9 छात्र दो सप्ताह के लिए सस्पेंड; लाखों का जुर्माना

हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत पर एंटी रैगिंग कमेटी की जांच के बाद द्वितीय वर्ष के 9 एमबीबीएस छात्रों को दो सप्ताह के लिए निलंबित किया गया है। तीन छात्रों पर 50-50 हजार रुपये और छह अन्य पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कॉलेज प्रशासन निजी होस्टलों और पीजी में भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।