हिमाचल में सितंबर-अक्तूबर की परीक्षाओं के लिए 167 केंद्र तय, कांगड़ा में सबसे ज्यादा 37; बोर्ड ने CCTV को लेकर भी दिए सख्त निर्देश

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर और अक्तूबर में प्रस्तावित एसओएस और नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए 167 परीक्षा केंद्रों का गठन किया है। बोर्ड ने परीक्षा संचालन के लिए बनाए गए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इन केंद्रों पर नियमित विद्यार्थियों के साथ एसओएस विद्यार्थियों की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।

जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि किन्नौर में सबसे कम दो केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा बिलासपुर में 7, चंबा में 14, हमीरपुर में 9, कुल्लू में 10, लाहुल-स्पीति में 3, मंडी में 20, शिमला में 19, सिरमौर में 13, सोलन में 20 और ऊना में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

शिक्षा बोर्ड ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है। इन केंद्रों पर आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केंद्रों के लिए सरकारी और निजी दोनों विद्यालयों को शामिल किया गया है। बोर्ड ने परीक्षा संचालन को लेकर कड़े नियम तय किए हैं। यदि किसी केंद्र पर अनुचित साधनों का इस्तेमाल, सामूहिक नकल या परीक्षार्थियों को नकल करवाने में स्टाफ की संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित परीक्षा केंद्र को निर्धारित अवधि के लिए या स्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है।

CCTV फुटेज को लेकर भी बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के दौरान रिकॉर्ड होने वाली CCTV फुटेज को कम से कम छह माह तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। फुटेज सुरक्षित नहीं रखने को बोर्ड परीक्षा की गरिमा के उल्लंघन के तौर पर माना जाएगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई परीक्षा केंद्र निर्धारित शर्तों को पूरा नहीं करता या परीक्षा का संचालन बोर्ड की संतुष्टि के अनुरूप नहीं होता है, तो बोर्ड बिना पूर्व सूचना परीक्षा केंद्र को समाप्त कर सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

50 की उम्र में पिता ने बेटी के साथ की LLB, बेटी ने किया टॉप तो पिता ने हासिल किया तीसरा स्थान; दोनों की...

कांगड़ा के पुलिस इंस्पेक्टर प्रवीण राणा ने 50 की उम्र में बेटी अंशिका के साथ LLB की पढ़ाई पूरी की। विश्वविद्यालय के ओवरऑल परिणाम में अंशिका ने टॉप किया, जबकि उनके पिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।

जयराम ठाकुर की PM मोदी से मुलाकात, हिमाचल के इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा; नड्डा से भी की भेंट

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हिमाचल की वर्तमान परिस्थितियों, विकास और प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भी भेंट की।

अश्वनी चौधरी को मिली नई जिम्मेदारी, जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव नियुक्त; लंबे संगठनात्मक अनुभव पर जताया भरोसा

शाहपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्वनी चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा का सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह शाहपुर पंचायत के उपप्रधान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

बहुत याद आता है अपना रेहलू… 1947 में छूटा बचपन, आज भी दिल में जिंदा है गांव की हर याद

1947 के बंटवारे में रेहलू छोड़कर पाकिस्तान जाने वाले राजा शाहिद गुल्ला खान आज भी अपने बचपन के गांव को याद करते हैं। 14 साल की उम्र में छूटा रेहलू उनके दिल और यादों में आज भी बसा हुआ है।