हिमाचल बिजली बेचकर बढ़ाएगा कमाई, केरल को 14.50 रुपये यूनिट तक बिजली देने की तैयारी; पंचकूला को पानी बेचने पर भी विचार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली और पानी से अधिकतम राजस्व जुटाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि राज्य सरकार बिजली की बिक्री के लिए खुद दरें तय करने की दिशा में काम कर रही है। केरलम सरकार के साथ बिजली खरीद को लेकर बातचीत चल रही है और करीब 14.50 रुपये प्रति यूनिट की दर तय किए जाने की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु को फिलहाल 13.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली दी जा रही है और मार्च के बाद इस दर में संशोधन किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिजली क्षेत्र से होने वाली आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। उनके अनुसार, हिमाचल प्रदेश का लक्ष्य वर्ष 2032 तक देश के सबसे अधिक समृद्ध राज्यों में शामिल होना है। उस समय सभी तरह के खर्चों को पूरा करने के बाद प्रदेश सरकार की वार्षिक आय 7,000 करोड़ रुपये से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया है। 

पंचकूला तक पानी पहुंचाने पर विचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के पंचकूला के शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए हिमाचल सरकार संभावनाओं पर विचार कर रही है। इसके तहत सुरंग के माध्यम से पंचकूला तक पानी पहुंचाने की योजना पर मंथन किया जा रहा है। सरकार पहले इसकी लागत और व्यावहारिक पहलुओं का आकलन करेगी। 

सुक्खू ने कहा कि सतलुज नदी के पानी को लेकर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है कि हिमाचल अपने हितों के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इसी आधार पर राज्य सरकार पानी बेचकर अतिरिक्त राजस्व जुटाने की संभावनाओं पर भी विचार कर रही है। 

मंडी में भाजपा को 5 सीटों तक सीमित करने का दावा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा मंडी में मुश्किल से 5 सीटें ही जीत पाएगी। उन्होंने भाजपा में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले पार्टी में 5 गुट माने जाते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 6 हो गई है। सुक्खू ने सोलन और सिरमौर जिलों में कांग्रेस के कई सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने के साथ कांग्रेस की स्थिति में और सुधार होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।

हिमाचल में बच्चों के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, 27 साल तक मिलेगा 1,000 रुपये पॉकेट मनी; 100 मेधावी छात्रों को विदेश भेजने...

हिमाचल में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा निर्देश दिया है। 19 से 27 वर्ष की आयु के पात्र बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने और 100 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी होगी।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, लोन डिफॉल्ट पर गारंटर भी मुख्य कर्जदार जितना जिम्मेदार; बैंक पहले गारंटर से कर सकता है वसूली

हिमाचल हाईकोर्ट ने लोन डिफॉल्ट मामले में स्पष्ट किया कि गारंटर की जिम्मेदारी मुख्य कर्जदार के बराबर होती है। बैंक को गारंटर के खिलाफ कार्रवाई से पहले मुख्य कर्जदार से वसूली के सभी उपाय खत्म करना जरूरी नहीं है।