रक्षाबंधन से पहले डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेज, 1 लाख स्पेशल कवर में 60% से ज्यादा इस्तेमाल; 10% छूट का भी लाभ

Date:

--Advertisement--

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश के डाकघरों में राखियों की बुकिंग तेजी से बढ़ रही है। बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने इस बार प्रदेशभर में करीब एक लाख स्पेशल राखी कवर उपलब्ध करवाए हैं। इनमें से अब तक करीब 60 से 63 फीसदी स्पेशल कवर इस्तेमाल किए जा चुके हैं, जबकि बाकी कवर की गिनती और बुकिंग का सिलसिला जारी है। डाकघरों में लोग बड़ी संख्या में राखियां लेकर पहुंच रहे हैं।

डाक विभाग की ओर से शुक्रवार 14 अगस्त से राखी मेल की बुकिंग पर 10 फीसदी विशेष छूट भी दी जा रही है। अंतर्देशीय स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजी जाने वाली अधिकतम पांच राखी मेल पर यह छूट मिलेगी। इसके साथ ही लोगों को 24 घंटे बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। रविवार और अवकाश के दिन भी राखी मेल की बुकिंग की व्यवस्था रखी गई है।

15 रुपये में मिलेगा वाटरप्रूफ राखी कवर

डाक विभाग ने राखियों के लिए विशेष वाटरप्रूफ कवर भी उपलब्ध करवाया है, जिसकी कीमत 15 रुपये रखी गई है। बरसात के मौसम को देखते हुए यह कवर राखियों को नमी और बारिश से सुरक्षित रखने में मदद करेगा। हालांकि, लोग अपने कवर का इस्तेमाल करके भी राखी मेल की बुकिंग करवा सकते हैं।

राखी भेजने में न करें देरी

जिला कांगड़ा मुख्यालय धर्मशाला हेड पोस्ट ऑफिस के एसपी रविंद्र कुमार शर्मा ने लोगों से राखियों की बुकिंग जल्द करवाने की अपील की है, ताकि राखियां समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। डाक विभाग ने भी लोगों से निर्धारित तिथियों से पहले राखियां बुक करवाने का आग्रह किया है, जिससे रक्षाबंधन तक राखियां पहुंचाने में किसी तरह की परेशानी न हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- कोर्ट में बार-बार असंवैधानिक ठहराए जा रहे फैसले; जॉब ट्रेनी नीति पर भी उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर दौरे के दौरान सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार के फैसलों और नीतियों के अदालत में चुनौती दिए जाने पर सवाल उठाए और मेडिकल अधिकारियों की जॉब ट्रेनी नीति को लेकर हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

हिमाचल में 6 महीने में 4 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, सीएम सुक्खू बोले- अब तक 10 हजार से ज्यादा नियुक्तियां; 1 दिसंबर...

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामपुर के नोगली में 6 महीने के भीतर 4 हजार नए शिक्षकों की नियुक्ति का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है और 1 दिसंबर से दूध के समर्थन मूल्य में भी बढ़ोतरी की जाएगी।

Chamba: चम्बा में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 422 ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार; सलूणी में SIU की कार्रवाई

चम्बा पुलिस की SIU टीम ने सलूणी में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 422 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर गगन और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में टीम ने वन विभाग बैरियर के पास तलाशी लेकर चरस बरामद की।

Sirmaur: पांवटा साहिब में यमुना पुल पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई क्रेटा; 3 लोगों की मौत, मृतकों की पहचान नहीं हुई

पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर शनिवार रात क्रेटा गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।