हिमाचल में मानसून का कहर! 9 बार फटे बादल, ₹1,000 करोड़ का नुकसान, 108 सड़कें बंद और भारी बारिश का अलर्ट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मानसून इस बार भारी तबाही लेकर आया है। 30 जून को मानसून के प्रवेश के बाद से अब तक बादल फटने की नौ घटनाएं, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण प्रदेश को करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इस नुकसान में सड़कें, मकान, बिजली, पेयजल योजनाएं और अन्य सार्वजनिक संपत्तियां शामिल हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

सोमवार को लगातार बारिश के कारण राजधानी शिमला के कई हिस्सों में हालात प्रभावित रहे। शहर के पांच अलग-अलग स्थानों पर 12 पेड़ गिर गए, जिससे तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चौड़ा मैदान, लक्कड़ बाजार, माल रोड, कैथू और संजौली क्षेत्रों में भूस्खलन के चलते यातायात भी प्रभावित रहा। चौड़ा मैदान में पेड़ गिरने से दो वाहनों को नुकसान पहुंचा, जबकि कैथू में भी एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ।

Advertisement

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सोलन जिले के कंडाघाट में 106 मिलीमीटर, बिलासपुर के काहू में 40 मिलीमीटर, कुल्लू के कोठी में 39 मिलीमीटर और शिमला में 18 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार बिलासपुर और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंडी, सोलन और शिमला के कुछ क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 29 जुलाई को कांगड़ा, शिमला और सिरमौर के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

बारिश के कारण प्रदेश में 108 सड़कें अब भी बंद हैं, जिन्हें बहाल करने का काम लगातार जारी है। इनमें मंडी जिले में 39, कुल्लू में 33, शिमला में 11, सिरमौर में 9 और कांगड़ा में 5 सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा 9 बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं और 38 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

Advertisement

इस मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में 226.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3 प्रतिशत अधिक है। लगातार बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना और बिलासपुर में 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बैंक हड़ताल से देशभर में ठप हुईं सेवाएं, 5-दिवसीय कार्य सप्ताह समेत इन मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन; UPI और इंटरनेट बैंकिंग रही...

देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सेवाएं बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते प्रभावित हुईं। पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह, पेंशन अपडेट और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि UPI और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहीं।

Kangra: गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना होगा पूरा, 9 लाभार्थियों को मिले 70-70 हजार के चेक; बोले विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल...

शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण की पहली किश्त के रूप में 70-70 हजार रुपये के चेक दिए गए। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि अब तक 99 लाभार्थियों को करीब 1.60 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है।

Kangra: शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालन पर संकट, 40% नुकसान का आकलन; केवल सिंह पठानिया ने जल्द रिपोर्ट के दिए निर्देश

शाहपुर में स्मॉल हाइव बीटल से मधुमक्खी पालकों को करीब 40 प्रतिशत नुकसान का आकलन किया गया है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट जल्द तैयार करने के निर्देश दिए, जबकि मधुमक्खी पालकों ने शहद का MSP तय करने की मांग उठाई।

Kangra: 80% से अधिक दिव्यांगता के बावजूद पलक ने नहीं मानी हार, 12वीं में शानदार अंक के बाद D.El.Ed में हासिल की सीट; स्कूल...

80 प्रतिशत से अधिक शारीरिक दिव्यांगता और चलने में असमर्थ होने के बावजूद रैत स्कूल की पलक चौधरी ने 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए और HP D.El.Ed प्रवेश परीक्षा पास कर ज्ञान ज्योति कॉलेज राजोल में सीट हासिल की। स्कूल ने उच्च शिक्षा के लिए उन्हें 51,000 रुपये की मदद दी।