Kangra: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! कोल्ड ड्रिंक समझकर पी ली कीटनाशक दवा, 6 दिन की जंग के बाद 15 वर्षीय किशोरी की मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 15 वर्षीय किशोरी की कीटनाशक दवा पीने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किशोरी ने घर में रखी कीटनाशक दवा को गलती से कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार यह मामला गगल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देहरियां-समीरपुर गांव का है। यह हादसा 26 जुलाई को हुआ था। बताया जा रहा है कि घर में एक बोतल में खेतों में छिड़काव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कीटनाशक दवा (स्प्रे) रखी हुई थी। किशोरी ने अनजाने में उसे कोल्ड ड्रिंक समझकर पी लिया। दवा पीने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

Advertisement

परिजन तुरंत किशोरी को गंभीर हालत में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज, टांडा ले गए, जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन छह दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद रविवार को किशोरी ने दम तोड़ दिया।

Advertisement

घटना की सूचना मिलने के बाद गगल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। यह घटना घरों में कीटनाशक और अन्य जहरीले पदार्थों को सुरक्षित स्थान पर रखने की आवश्यकता की भी याद दिलाती है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के अधिराज मनकोटिया बने कांगड़ा NSUI के जिला अध्यक्ष, नगरोटा बगवां की उम्मीदवार को 9 वोटों से हराया; केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिराज मनकोटिया जिला कांगड़ा NSUI के अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने नगरोटा बगवां की ईकानतिका को 9 मतों से हराया। जीत के बाद रैत पहुंचने पर केवल सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया।

हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में छात्राएं कितनी सुरक्षित? 3 साल में शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ की 24 शिकायतें, 10 मामले गंभीर; कहीं POCSO तो कहीं...

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान स्कूल और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ की 24 शिकायतें सामने आई हैं। इनमें 10 मामले पॉक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न और बैड टच जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े हैं। जानिए किन जिलों में कितने मामले दर्ज हुए और सरकार ने क्या कार्रवाई की।

शिमला में मिठाई की दुकान पर छापा, गुलाब जामुन में मिले छोटे कॉकरोच और रबर बैंड; 25 किलो दूषित मिठाई दुकानदारों ने की नष्ट

शिमला के ओल्ड बस स्टैंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान एक दुकान के गुलाब जामुन में छोटे कॉकरोच और रबर बैंड मिले। कार्रवाई के बाद करीब 25 किलो दूषित मिठाई नष्ट की गई। पांच दुकानों को नोटिस जारी करने की तैयारी है।

Kangra: मटौर वैली ब्रिज पर आज रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी आवाजाही, 4 नवंबर को वन-वे ट्रैफिक;...

मटौर वैली ब्रिज पर निर्माण कार्य के चलते 3 नवंबर की रात 11 बजे से 4 नवंबर की सुबह 7 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। 4 नवंबर को दिनभर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। स्थानीय 20 किलोमीटर के दायरे के लोगों के लिए वार्षिक टोल पास 1500 रुपये में मिलेगा।