हिमाचल के दुर्गम इलाकों के लिए बड़ी मांग! एयर एम्बुलेंस सेवा को लेकर केंद्र तक पहुंची आवाज, मंत्री ने दिया बड़ा भरोसा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात कर प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों के लिए स्थायी एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू करने की मांग उठाई। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को एक पत्र भी सौंपा और मेडिकल आपात स्थितियों में लोगों को होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराया।

Advertisement

डॉ. सिकंदर कुमार ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि चंबा की पांगी घाटी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा के बड़ा भंगाल और शिमला के डोडराक्वार जैसे क्षेत्र हर साल लगभग 8 से 9 महीने तक भारी बर्फबारी और प्राकृतिक आपदाओं के कारण देश के अन्य हिस्सों से प्रभावित रहते हैं। ऐसे में गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना बड़ी चुनौती बन जाता है।

Advertisement

उन्होंने विशेष रूप से पांगी घाटी का उदाहरण देते हुए बताया कि यहां का मुख्य संपर्क मार्ग करीब 14,500 फीट ऊंचे साच पास से होकर गुजरता है, जो लंबे समय तक बंद रहता है। ऐसी स्थिति में मरीजों को 250 से 300 किलोमीटर दूर अस्पतालों तक सड़क मार्ग से पहुंचाना बेहद कठिन हो जाता है और कई बार उनकी जान पर भी बन आती है।

Advertisement

राज्यसभा सांसद ने कहा कि इन क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधाओं का भी अभाव है। हृदयाघात, गंभीर सड़क दुर्घटनाओं, गर्भावस्था की जटिलताओं और अन्य मेडिकल इमरजेंसी के दौरान केवल सड़क मार्ग पर निर्भर रहना मरीजों के लिए जोखिम भरा साबित होता है। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सहयोग से स्थायी एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू होती है तो यह हजारों लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी।

डॉ. सिकंदर कुमार ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि हिमाचल प्रदेश के चिन्हित जनजातीय और अति-दुर्गम क्षेत्रों के लिए स्थायी एयर एम्बुलेंस सेवा को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जाए, ताकि किसी भी मेडिकल आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

Advertisement

इस मांग पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, ताकि दुर्गम क्षेत्रों के लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, चक्की खड्ड से 2 JCB और 5 मल्टी एक्सल ट्रक कब्जे में

नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने चक्की खड्ड में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 जेसीबी मशीनों और 5 मल्टी एक्सल ट्रकों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने सभी वाहनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए थाना नूरपुर के सुपुर्द कर दिया है।

Kangra: पहली बार महाआरती से गूंजा धर्मशाला का डल झील परिसर, राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का भव्य शुभारंभ

धर्मशाला की डल झील में पहली बार महाआरती के साथ राधा अष्टमी डल मेला उत्सव का शुभारंभ हुआ। केवल सिंह पठानिया ने महाआरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

नगरोटा बगवां से 10 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, पहली बस माता चिंतपूर्णी के लिए रवाना; यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

नगरोटा बगवां बस स्टैंड से 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पहली इलेक्ट्रिक बस नगरोटा बगवां से माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए भेजी गई। इससे स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

JNV में 9वीं और 11वीं में एडमिशन का मौका, लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए आवेदन शुरू; 30 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिले के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट-2027 की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।