हिमाचल में वन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रक जब्त

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में वन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अम्ब उपमंडल में वन विभाग ने वन माफिया पर शिकंजा कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभागीय टीमों ने पड़ोसी राज्य को हो रही वन संपदा की तस्करी को रोकने के लिए चौकसी बढ़ा दी है। हाल ही में सिद्ध चलेहड़ में लगाए गए नाके पर लकड़ी से लदे दो ट्रक जब्त किए गए।

वन रेंज अधिकारी भरवाईं पूर्ण राम के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई, जिसमें वन खंड अधिकारी राय सिंह, किशोरी लाल, और अन्य वन रक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि दोनों ट्रक अधूरे दस्तावेजों के साथ पालमपुर क्षेत्र से लकड़ी लोड करके होशियारपुर जा रहे थे। विभाग ने इन ट्रकों को जब्त कर लिया है।

Advertisement – HIM Live Tv

पर्यावरण प्रेमियों ने जताई चिंता

पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों ने हिमाचल की वन संपदा पर वन माफिया के बढ़ते हमलों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की लकड़ी की बढ़ती मांग के कारण तस्कर सक्रिय हो गए हैं। लोगों ने विभाग से तस्करी पर सख्त निगरानी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि हाल ही में 27 नवंबर की रात अम्ब चौक और सिद्ध चलेहड़ में विभाग ने लकड़ी से लदे 7 वाहनों को पकड़ा था, जबकि गगरेट में 8 वाहन जब्त किए गए थे।

वन विभाग का बयान

वन रेंज अधिकारी पूर्ण राम ने बताया कि यह कार्रवाई पर्यावरण संरक्षण और अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। उन्होंने कहा कि विभाग प्रदेश की वन संपदा की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस अभियान को लगातार जारी रखा जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।