Kullu: कुल्लू में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चिट्टा और चरस बरामद करने के साथ नकदी भी जब्त की है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ जारी संघर्ष को और मजबूत करती है।

पहला मामला: भुंतर में दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भुंतर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शिवा शर्मा (39) निवासी वार्ड नंबर-7 पारला भुंतर और अमरजोत सिंह (39) निवासी प्रताप नगर, संगरूर, पंजाब के रूप में हुई। इनके पास से 7.39 ग्राम चिट्टा और ₹12,500 नकद बरामद हुए।

जांच में पता चला कि अमरजोत, शिवा को चिट्टे की आपूर्ति के लिए आया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार को भी जब्त कर लिया। शिवा शर्मा पहले भी नशा तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है और स्थानीय स्तर पर चिट्टा बेचने का काम करता था।

Advertisement – HIM Live Tv

दूसरा मामला: मणिकर्ण पुलिस ने 138 ग्राम चरस बरामद की
मणिकर्ण क्षेत्र की जरी पुलिस टीम ने ढूंकरा में नाकाबंदी के दौरान 138 ग्राम चरस के साथ दिल्ली के संगम विहार निवासी अनुराग (22) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है।

तीसरा मामला: मनाली में 520 ग्राम चरस बरामद
मनाली पुलिस ने मंडी जिले के थाची क्षेत्र के निवासी एक युवक को 520 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुल्लू पुलिस के इन प्रयासों से क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ सख्ती बढ़ी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें, ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।