Kangra: तपोवन विधानसभा में शीत सत्र की तैयारियां शुरू, प्रशासन मुस्तैद

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के तपोवन में स्थित हिमाचल प्रदेश विधानसभा भवन में 18 से 21 दिसंबर तक होने वाले शीत सत्र की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासनिक अधिकारी और विभागीय टीमें इसे सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए जुट गई हैं। शनिवार सुबह डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने विधानसभा भवन का दौरा किया और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला प्रशासन ने सभी विभागीय अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा, और रेनोवेशन का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा भवन की सफाई और सुधार कार्य तेजी से किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां सत्र के दौरान तैनात रहेंगी, जिनमें से एक विधानसभा भवन के बाहर और दूसरी जोरावर स्टेडियम में होगी। इसके अतिरिक्त, आपात स्थिति के लिए दो कर्मचारी विधानसभा भवन में मौजूद रहेंगे, जबकि 12 कर्मचारियों की टीम और दो अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ तैयार रहेंगे।

Advertisement – HIM Live Tv

आगंतुकों के लिए विशेष व्यवस्था

शीत सत्र के दौरान मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों से मिलने आने वाले आगंतुकों की सुविधा के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। जोरावर स्टेडियम को पार्किंग स्थल के रूप में चुना गया है, जहां से आगंतुकों को विधानसभा भवन तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की दो इलेक्ट्रिक वैन चलाई जाएंगी। एचआरटीसी के डीएम पंकज चड्डा ने जानकारी दी कि ये वैन आगंतुकों के आने-जाने की सुविधा सुनिश्चित करेंगी।

सुरक्षा और अन्य प्रबंध

सत्र के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्कता के साथ तैनात रहेंगे। साथ ही, विधानसभा परिसर और आसपास के इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। रेनोवेशन कार्य में शामिल श्रमिक भवन की मरम्मत और सफाई को जल्द पूरा करने में लगे हुए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत ब्लॉक में BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर उठे सवाल, अरविंद सिंह चौधरी ने पूछा- कहीं राजनीतिक दबाव तो नहीं? जानिए...

रैत ब्लॉक में निर्वाचित BDC सदस्यों की शपथ में देरी पर अरविंद सिंह चौधरी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से देरी का कारण स्पष्ट करने और सभी सदस्यों की तत्काल शपथ करवाने की मांग की है।

कांगड़ा में फिर महसूस हुआ भूकंप का झटका, 5 किलोमीटर गहराई में था केंद्र; जानिए कितनी थी तीव्रता और कितना बढ़ा खतरा?

हिमाचल के कांगड़ा में मंगलवार शाम 2.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था। कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 67 भूकंप दर्ज किए गए हैं।

हिमाचल में GST के नियमों में होने जा रहा बदलाव, विधानसभा में पेश हुआ संशोधन विधेयक; कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जीएसटी संशोधन विधेयक, 2026 पेश किया है। नए प्रावधानों का असर कारोबारियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट, डिस्काउंट और रिफंड से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

चंडीगढ़ से कांगड़ा के लिए Indigo की फ्लाइट फिर शुरू, पहले दिन 34 यात्रियों को लेकर पहुंचा विमान

चंडीगढ़ से कांगड़ा के बीच इंडिगो की हवाई सेवा मंगलवार को करीब दो सप्ताह बाद दोबारा बहाल हो गई। पहले दिन विमान 34 यात्रियों को लेकर कांगड़ा पहुंचा, जबकि कांगड़ा से 50 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी।