कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार से प्रभावित होंगे 3 प्राथमिक स्कूल, शिक्षा विभाग ने तैयार किया शिफ्टिंग प्लान

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा एयरपोर्ट के प्रस्तावित विस्तार का असर आसपास के तीन प्राथमिक स्कूलों पर पड़ सकता है। इच्छी, गगल और रछियालू के प्राथमिक स्कूलों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से निर्देश मिलने के बाद ही स्कूलों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Advertisement

डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन एलिमेंट्री बलविंदर सिंह गुलेरिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट की प्रस्तावित साइट के दायरे में तीन प्राथमिक स्कूल आ रहे हैं। विभाग की योजना है कि इन स्कूलों को ऐसी जगह स्थानांतरित किया जाए, जहां एयरपोर्ट की बाउंड्री का प्रभाव न पड़े और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी बिना किसी बाधा के जारी रह सके।

उन्होंने बताया कि तीनों स्कूलों को शिफ्ट करने से संबंधित प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सरकार के निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बलविंदर सिंह गुलेरिया के अनुसार, इच्छी प्राथमिक स्कूल को करीब 500 से 600 मीटर दूर स्थित बल्ला मटौर स्कूल में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है। बल्ला मटौर स्कूल की बिल्डिंग अच्छी स्थिति में है और वहां बाउंड्री भी बनी हुई है। ऐसे में इच्छी प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों को वहां स्थानांतरित करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कांगड़ा के बगली स्कूल में विद्यार्थियों को बताए गए कृषि से रोजगार के नए रास्ते, ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम में मिली अहम जानकारी

कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगली में HPCDP-JICA-ODA के तहत ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फसल विविधीकरण, आधुनिक कृषि तकनीकों, कौशल विकास, कृषि आधारित उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।

रोहड़ू में जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- जनता से किए वादों का जवाब दे कांग्रेस

रोहड़ू के रामलीला मैदान में भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर विकास कार्यों, चुनावी गारंटियों और संस्थानों को बंद करने के मुद्दे पर निशाना साधा। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सांसद सुरेश कश्यप समेत अन्य भाजपा नेताओं ने भी प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए।

31 दिसंबर तक निपटाएं सभी ऑडिट पैरा, अधिकारियों को सख्त निर्देश; 2000 से पहले के मामलों पर भी होगी कार्रवाई

हिमाचल विधानसभा की स्थानीय निधि लेखा समिति ने हमीरपुर में अधिकारियों के साथ बैठक कर ऑडिट पैरा और वित्तीय मामलों की समीक्षा की। सभापति संजय रत्न ने 31 दिसंबर तक विस्तृत रिपोर्ट भेजने और 31 मार्च तक ऑडिट पैरा के समायोजन के निर्देश दिए।

कांगड़ा में ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद

कांगड़ा पुलिस ने भट्टा रोड, बिरता स्थित एक किराये के मकान में कार्रवाई करते हुए छह व्यक्तियों के कब्जे से 41 मोबाइल फोन और 7 लैपटॉप बरामद किए। पुलिस के अनुसार, यहां FairPlay ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर लोगों को गेम खिलाया जा रहा था।