Himachal: हिमाचल के पहाड़ों में बड़ी बदलाः अब हर उपमंडल में दौड़ेंगे ई-रिक्शा, सरकार ने जारी की नई परमिट नीति

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में अब लोगों को अधिक सुविधाजनक और किफायती परिवहन उपलब्ध होगा। सरकार ने राज्य के कई उपमंडलों में ई-रिक्शा चलाने की अनुमति दे दी है। परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत अधिसूचना जारी करते हुए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों को यात्री अनुबंधित कैरिज परमिट के आधार पर ई-रिक्शा परमिट जारी करने की मंजूरी प्रदान की है। यह फैसला उन क्षेत्रों में यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से लिया गया है जहां पारंपरिक परिवहन सुविधाएं सीमित हैं।

अधिसूचना के अनुसार, राज्यभर में कुल 400 ई-रिक्शा परमिट जारी किए जाएंगे। जिला कांगड़ा में पालमपुर को 30 और धर्मशाला (मैक्लोडगंज) को 36 परमिट मिलेंगे। चंबा (सदर) में 5, भटियात में 9, जबकि किन्नौर के रिकांगपिओ में 15 और सांगला में 10 परमिट स्वीकृत किए गए हैं। सिरमौर के नाहन को 15 और राजगढ़ को 2 परमिट की अनुमति होगी। मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में 15, पधर में 35, सरकाघाट और धर्मपुर में 5-5 परमिट जारी होंगे।

कुल्लू जिले में कुल्लू उपमंडल को 30, भुंतर को 15, बंजार को 20 और मनाली को 30 परमिट मिलेंगे। पतलीकूहल और नग्गर में 15-15 परमिट स्वीकृत किए गए हैं। शिमला के ठियोग में 6 और रोहड़ू में 20 परमिट जारी होंगे। सोलन जिले में कंडाघाट को 3, अर्की को 2, नालागढ़ को 10 और बद्दी को 15 परमिट दिए जाएंगे। ऊना जिले के हरोली में 17 और शेष उपमंडलों में 20 परमिट की मंजूरी दी गई है।

अधिसूचना के अनुसार, ई-रिक्शा के नए पंजीकरण केवल उन्हीं उपमंडलों में होंगे जहां इसकी अनुमति दी गई है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध जारी रहेगा, हालांकि पहले से वैध परमिट वाले वाहन इससे प्रभावित नहीं होंगे। इसके साथ ही, प्रत्येक ई-रिक्शा के परिचालन क्षेत्र को संबंधित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर की सीमा तक ही सीमित रखा गया है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-रिक्शा का पंजीकरण और संचालन जिस उपमंडल में अधिकृत होगा, वही उसका स्थायी मुख्यालय माना जाएगा। इसे किसी भी परिस्थिति में बदला या स्थानांतरित नहीं किया जा सकेगा। निर्धारित क्षेत्र के बाहर परिचालन अधिसूचना और मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन माना जाएगा।

यह निर्णय प्रदेश में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ छोटे पहाड़ी इलाकों में आवागमन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मानवता की मिसाल: पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने बोह आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, ₹10 हजार की राहत...

बोह घाटी आपदा के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने ₹10 हजार की आर्थिक सहायता दी। यह राशि नेशनल केवल हाईवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शाहपुर के एमडी केवल शर्मा के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई।

Kangra: 32 लाख से 50 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, धर्मशाला साइबर पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; ₹14.70 लाख बरामद

धर्मशाला साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी निवेश ठगी के पांच मामलों में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹14.70 लाख की राशि बरामद की है। कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों ने कई राज्यों में छापेमारी की।

Kangra: मानसून में अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, लोडर मालिक समेत 5 लोगों पर केस दर्ज

मंड इंदौरा में मानसून के दौरान खनन प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर नूरपुर पुलिस ने लोडर मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अन्य आरोपियों और इस्तेमाल किए गए वाहनों की भी जांच कर रही है।

Google Pay से ₹3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा, बिहार से दूसरा आरोपी गिरफ्तार; नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Google Pay के जरिए ₹3.20 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में नूरपुर पुलिस ने बिहार से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क की जांच अभी जारी है।