खेलों में बड़ा सुधार: हिमाचल के खेल संघों के साथ हाई-लेवल मीटिंग, खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में गुरुवार शाम युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय खेल संघों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अपने-अपने खेलों से जुड़ी चुनौतियों व समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। बैठक का मुख्य उद्देश्य हिमाचल में खेलों को नई दिशा देना और एक संयुक्त रणनीति तैयार करना था, जिससे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाई गई है और रेल व हवाई यात्रा में विशेष छूट भी दी जा रही है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि खेल संघों को सहायता अनुदान केवल उनके वैध दस्तावेजों की आधार पर ही उपलब्ध होगा।

बैठक में मंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार वर्ष में दो बार खेल संघों के साथ बैठकें आयोजित करेगी, ताकि खेल नीतियों को मजबूत किया जा सके और खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुसार योजनाओं को लागू किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में नई खेल संरचनाओं का निर्माण हो रहा है और कई स्टेडियम पहले ही लोकार्पित किए जा चुके हैं। यदि खेल संघ भूमि उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी सरकार को देते हैं, तो आने वाले समय में और भी आधुनिक खेल सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

बैठक के अंत में सभी खेल संघ प्रतिनिधियों ने लिए गए फैसलों का स्वागत किया और मंत्री यादविंद्र गोमा का इस प्रभावी और सार्थक बैठक के लिए धन्यवाद किया। सभी ने उम्मीद जताई कि इससे राज्य के खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: 86वें जन्मदिन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल को मिला खास सम्मान, बेटे आशीष बुटेल ने किया रक्तदान

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल के 86वें जन्मदिन पर पालमपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक आशीष बुटेल ने भी रक्तदान कर समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया।

Kangra: बोह आपदा के बीच दिखी सियासत से ऊपर इंसानियत! आमने-सामने आए सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया, फिर हुआ ऐसा नज़ारा

बोह आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों के दौरान सांसद राजीव भारद्वाज और विधायक केवल सिंह पठानिया आमने-सामने आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन कर प्रभावित परिवारों की स्थिति और राहत कार्यों पर चर्चा की।

Kangra: शाहपुर के चड़ी सोमनाथ मंदिर में शुरू हुआ पांच दिवसीय एकल विद्यालय अभ्यास वर्ग, 30 विद्यालयों के आचार्य ले रहे भाग

शाहपुर के चड़ी स्थित सोमनाथ मंदिर में लगभग 30 एकल विद्यालयों के आचार्यों का पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और संगठनात्मक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Kangra: बोह आपदा के बीच तीसरे दिन भी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे केवल सिंह पठानिया, विद्यार्थियों के खोए प्रमाणपत्र दोबारा बनवाएगा प्रशासन

बोह आपदा प्रभावित क्षेत्र के लगातार तीसरे दौरे पर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। वहीं, उपायुक्त हेमराज बैरवा ने घोषणा की कि आपदा में खोए विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र दोबारा जारी करवाने में जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।