Kangra: हिमाचल विधानसभा का 10वां सत्र इतिहास में दर्ज! 34 घंटे की कार्यवाही और 85% उत्पादकता, अध्यक्ष कुलदीप पठानियां ने बताए प्रमुख Highlights

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 14वीं विधानसभा का 10वां सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने धर्मशाला में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सत्र उम्मीदों के अनुरूप पूरी सफलता के साथ संपन्न हुआ। सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक चला और कुल 8 बैठकें आयोजित की गईं, जिनकी कार्यवाही लगभग 34 घंटे चली। इस आधार पर सत्र की उत्पादकता 85 प्रतिशत रही, जो वर्ष 2005 के बाद धर्मशाला में हुए सत्रों में सबसे लंबा सत्र भी रहा।

सत्र की शुरुआत पूर्व विधायक दिवंगत डॉ. बाबू राम गौतम को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान सरकार ने कुल 494 प्रश्नों (376 तारांकित और 118 अतारांकित) के उत्तर सदन में प्रस्तुत किए। अध्यक्ष पठानियां ने जानकारी दी कि सत्र में नियम 61 के तहत 2, नियम 62 के तहत 10, नियम 67 के तहत 1, नियम 101 के तहत 2 और नियम 130 के तहत 1 विषय पर चर्चा की गई। इसके अलावा 28 नवंबर और 5 दिसंबर को दो गैर-सरकारी सदस्य कार्यदिवस भी निर्धारित किए गए थे।

सत्र में 6 सरकारी विधेयक पेश किए गए और चर्चा के बाद पारित भी हुए। सदन की विभिन्न समितियों के 6 प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान प्रदेश के सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों के लगभग 1700 छात्रों ने सदन की कार्यवाही देखी, जो युवाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है।

पठानियां ने बताया कि पिछले सत्र में 12 बैठकें हुई थीं, जिनकी कार्यवाही लगभग 59 घंटे चली थी और उस सत्र की उत्पादकता 98 प्रतिशत रही थी। उस दौरान सदस्यों द्वारा कुल 690 प्रश्न पूछे गए थे।

उन्होंने सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने में सहयोग के लिए पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री एवं सदन के नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान और सभापति तालिका के सदस्यों का भी धन्यवाद किया।

विधानसभा सचिव, जिला प्रशासन, राज्य सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों और विधानसभा सचिवालय के कर्मचारियों के सहयोग की भी उन्होंने सराहना की, जिन्होंने दिन-रात काम करते हुए सत्र से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां समय पर पूरी कीं। साथ ही हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पूरे सत्र के दौरान आतिथ्य में पूरी तत्परता दिखाई।

अंत में, अध्यक्ष पठानियां ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का धन्यवाद करते हुए सभी को क्रिसमस और नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

B.Ed अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार; 31 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

हिमाचल हाईकोर्ट ने बीएड कॉलेजों की काउंसलिंग प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा कि दाखिला प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जबकि मामले की अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।