Himachal: विमल नेगी मौत केस: सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपी एएसआई पंकज शर्मा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत! 

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार एएसआई पंकज शर्मा को प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

न्यायमूर्ति विरेंदर सिंह ने पंकज शर्मा की जमानत याचिका मंजूर करते हुए उन्हें कड़ी शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए।

सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए एएसआई पंकज शर्मा करीब डेढ़ महीने से न्यायिक हिरासत में थे। अदालत ने कहा कि जिन धाराओं में उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनकी अधिकतम सजा को देखते हुए उन्हें अनिश्चितकाल तक जेल में रखना उचित नहीं है।

जमानत के साथ कड़ी शर्तें

अदालत ने साफ निर्देश दिए हैं कि पंकज शर्मा बिना कोर्ट की अनुमति के देश से बाहर नहीं जा सकेंगे।

साथ ही, उन्हें मामले से जुड़े गवाहों पर किसी भी तरह का दबाव, प्रलोभन या धमकी देने से भी सख्त मनाही है।

कोर्ट ने आदेश दिया कि याचिकाकर्ता को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और उतनी ही राशि की जमानत पर रिहा किया जाए।

सीबीआई ने की थी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि सीबीआई ने 14 सितंबर को पंकज शर्मा को बिलासपुर जिले के घुमारवीं तहसील स्थित उनके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया था।

इससे पहले, 19 मार्च को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

बाद में 23 मई को हाईकोर्ट ने जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा, जिसके बाद 26 मई को सीबीआई ने नया मामला दर्ज किया।

कोर्ट में पेश की गई दलील

पंकज शर्मा की ओर से दलील दी गई कि अब सीबीआई को उनसे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता नहीं है और वह अदालत की हर शर्त मानने को तैयार हैं।

अदालत ने उनकी यह दलील स्वीकार करते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन आरोपी की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: योल में 16 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

धर्मशाला के योल क्षेत्र में 16 अक्टूबर को 11 केवी यरोल फीडर की रिकनेक्टिंग के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 9:30 बजे से काम पूरा होने तक घिआरी पुल, गौतम गली, रसां, लेहसर, बंनोरडू और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 से रात 10 बजे तक होगी फायरिंग, इन 4 गांवों के लोग रहें सतर्क

कांगड़ा की टाण्डा फायरिंग रेंज में 16 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक भारतीय सैन्य पुलिस फायरिंग अभ्यास करेगी। प्रशासन ने कोहाला, कच्छयारी, खोली और घुरकड़ी गांवों के लोगों से फायरिंग रेंज के आसपास न जाने और मवेशियों को भी दूर रखने की अपील की है।

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।