Shimla: ठियोग में सर्राफा कारोबारी के साथ 25 लाख की ठगी! 26 किलो नकली चांदी बेचकर फरार हुआ गिरोह 

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश के ठियोग उपमंडल से धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सर्राफा कारोबारी को ठगों के गिरोह ने 26 किलो नकली चांदी बेचकर करीब 25 लाख रुपए का चूना लगा दिया। ठग न केवल नकदी बल्कि सोने और चांदी के असली गहने भी लेकर फरार हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ठियोग के शाली बाजार स्थित हरेंद्र कुमार की ज्वेलरी दुकान पर पहले एक दंपति पहुंचा। उन्होंने खुद को जरूरतमंद बताते हुए ‘पुश्तैनी चांदी’ बेचने की बात कही, ताकि वे अपनी बेटी की शादी के खर्च पूरे कर सकें। भरोसा जीतने के लिए उन्होंने चांदी जैसी दिखने वाली कुछ वस्तुएं दिखाई, जो पहली नजर में असली लग रही थीं।

हरेंद्र कुमार उनकी बातों में आ गए। कुछ ही देर बाद चार और महिलाएं भी दुकान पर आईं, जिन्होंने खुद को उस दंपति के रिश्तेदार बताया। उन्होंने भी घर में शादी होने की बात दोहराई और कहा कि वे चांदी बेचकर सोने के आभूषण खरीदना चाहती हैं।

कारोबारी ने उनकी लाई हुई चांदी का वजन किया, जो 26 किलो निकली। इसके बदले में उसने 190 ग्राम सोने के गहने, 240 ग्राम चांदी के आभूषण और 25,000 रुपये नकद दे दिए। लेकिन जब अगले दिन हरेंद्र कुमार ने चांदी की जांच लैब में करवाई, तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई — पूरी 26 किलो चांदी नकली निकली!

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ठियोग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। “हम दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि गिरोह के सदस्यों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके,” उन्होंने कहा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में DAV स्कूल गोझू का पर्यावरण संदेश, वेद प्रचार सप्ताह में लगाए 100 पौधे; NHAI टीम ने भी दिया सहयोग

वेद प्रचार सप्ताह के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल गोझू ने शाहपुर के लदवाड़ा में एनएचएआई के समीप 100 पौधे लगाए। अभियान में वन विभाग, भारत कंस्ट्रक्शन (NHAI) की टीम और श्रमिकों ने सहयोग किया।

दिल्ली से रिलीज हुआ शाहपुर के कमल कुमार शर्मा का शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’, अनुराग ठाकुर ने सुनकर की सराहना

शाहपुर के भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा का नया शिव भजन ‘शिव रैंदे उच्चयाँ कैलाशा’ दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने रिलीज किया। भजन को मणिमहेश यात्रा को समर्पित किया गया है।

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: SPU मंडी की JOA IT परीक्षा की होगी SIT जांच, 5 सदस्यीय टीम करेगी निष्पक्षता की पड़ताल

हिमाचल हाईकोर्ट ने एसपीयू मंडी की जेओए आईटी भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर उठे सवालों की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। इसके अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी को स्क्राइब सुविधा नहीं देने और भारतीय एजुकेशन सोसायटी की मान्यता से जुड़े मामलों में भी कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं।

हिमाचल में 155 कर्मचारी अब भी नियमितीकरण के इंतजार में, 101 मामले सिर्फ इस वजह से अटके; विधानसभा में सरकार ने बताई पूरी वजह

हिमाचल प्रदेश में 155 दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी अब भी नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हैं। विधानसभा में सरकार ने बताया कि रिक्त पद, कोर्ट केस, विभागीय जांच और पात्रता जैसी वजहों से मामले लंबित हैं। वहीं प्रदेश में दंत चिकित्सकों के 59 पद भी खाली हैं।