Sirmaur: राजगढ़ में दर्दनाक घटना: मां की डांट के बाद 19 वर्षीय बेटे ने कमरे में लगाई फांसी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़! 

Date:

--Advertisement--

राजगढ़ (सिरमौर): हिमाचल प्रदेश के उपमंडल राजगढ़ के पास एक 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान तुषार पुत्र नैन सिंह, निवासी गांव ज्ञानकोट दोची, तहसील राजगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटनाक्रम की शुरुआत घर में मामूली झगड़े से हुई। युवक की मां शर्मीला देवी ने बताया कि उसने किसी बात पर बेटे को डांटा था। इस पर तुषार नाराज होकर अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला, तो मां को अनहोनी का एहसास हुआ और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दरवाजा तोड़ा, तो सामने था भयावह दृश्य

राजगढ़ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई।

कमरे के अंदर का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया — तुषार पंखे से चादर के सहारे झूल रहा था।

पुलिस ने युवक को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में नहीं मिले चोट के निशान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले।

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

उप पुलिस अधीक्षक वी.सी. नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

गांव में छाया मातम

इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं दिल दहला देती हैं और युवा पीढ़ी में बढ़ते मानसिक दबाव पर सोचने की जरूरत है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।