Kangra: अब अस्पतालों में मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं: अगस्त तक सभी संस्थानों में लगेंगी नई मशीनें

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 25 जुलाई। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों, आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों और अन्य सरकारी चिकित्सा इकाइयों को जल्द ही आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, फेको मशीन, डायग्नोस्टिक उपकरणों सहित अन्य अत्याधुनिक स्वास्थ्य मशीनों की खरीद प्रक्रिया एक माह के भीतर पूरी की जाएगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह उपकरण अगस्त 2025 तक विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्थापित कर दिए जाएंगे।

यह जानकारी उन्होंने शुक्रवार को टांडा मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित जीएस बाली मदर चाइल्ड हॉस्पिटल में पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रैंप के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि यह हॉस्पिटल राज्य का सबसे बड़ा शिशु देखभाल केंद्र बनने जा रहा है, जिससे कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर और मंडी जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज को उत्कृष्ट स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है।

डॉ. शांडिल ने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सेवा उपकरणों की खरीद के लिए राज्य सरकार ने पर्याप्त बजट निर्धारित किया है। खरीद समिति को निर्देश दिए गए हैं कि प्रक्रिया में तेजी लाकर समयबद्ध रूप से उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह पूरा कार्य पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।

Advertisement – HIM Live Tv

उन्होंने यह भी घोषणा की कि अब राज्य में जन्म लेने वाले हर नवजात शिशु को एक शिशु देखभाल किट दी जाएगी, जिसमें कुल 18 आवश्यक वस्तुएं शामिल होंगी। इन किटों की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इन्हें अगस्त 2025 से सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह स्पष्ट किया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का पूर्ण कायाकल्प करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि लोगों को इलाज के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही लोगों को सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि इस हॉस्पिटल को पूर्व मंत्री व विकास पुरुष स्व. जीएस बाली द्वारा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल (2012-2017) में स्वीकृत करवाया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा इस अस्पताल का नाम जीएस बाली के नाम पर रखकर उनके योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार का जनता की ओर से धन्यवाद किया।

इस कार्यक्रम में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, प्रिंसिपल मिलाप शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Police Constable Recruitment 2026: बड़ी राहत! हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 21 अगस्त तक करें अप्लाई

HPPSC ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अगस्त 2026 कर दी है। राज्य सरकार द्वारा आयु सीमा में एक वर्ष की एकमुश्त छूट दिए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

Bilaspur Accident: शाहतलाई के सरहयाली खड्ड पुल पर बड़ा हादसा, पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर खाई में गिरा, एक की मौत, दो...

बिलासपुर के शाहतलाई स्थित सरहयाली खड्ड पुल पर पानी का टैंकर लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

HP Police Constable Recruitment 2026: आज आखिरी मौका! 734 कांस्टेबल पदों के लिए रात 11:59 बजे तक करें आवेदन, वरना चूक जाएंगे सुनहरा अवसर

HP Police Constable Recruitment 2026 के तहत 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार रात 11:59 बजे तक HPPSC के ORA पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हिमकेयर घोटाले की जांच में बड़ा मोड़! पूर्व भाजपा सरकार के मंत्री भी विजिलेंस के रडार पर, पुराने फैसलों की होगी पड़ताल

हिमकेयर योजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच अब पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल तक पहुंच गई है। विजिलेंस स्वास्थ्य विभाग के फैसलों, निजी अस्पतालों को दी गई मंजूरियों और भुगतान रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।