बिना कोचिंग हासिल की बड़ी कामयाबी! हमीरपुर की शिवानी शर्मा बनीं मेडिकल ऑफिसर, एचपीपीएससी परीक्षा में प्रदेशभर में पांचवां स्थान

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर। मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। इसे सच कर दिखाया है हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के ज्योली देवी की रहने वाली शिवानी शर्मा ने। शिवानी ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) द्वारा आयोजित मेडिकल ऑफिसर चयन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Advertisement

शिवानी शर्मा ने अपनी शुरुआती शिक्षा बड़सर के ब्राइट सन मॉडल स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने हिम एकेडमी हमीरपुर से 12वीं की पढ़ाई उत्कृष्ट अंकों के साथ पूरी की। वह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन करती आई हैं।

शिवानी के पिता पृथ्वी राज ने बताया कि 12वीं के बाद उनकी बेटी ने बिना किसी कोचिंग के अपने पहले ही प्रयास में कई प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाएं मेरिट के साथ पास की थीं। इनमें वेटरनरी, हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चर और पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रवेश परीक्षाएं शामिल थीं। इसके बाद वर्ष 2019 में उन्होंने बिना कोई साल गंवाए पहली ही कोशिश में मेडिकल की सबसे कठिन परीक्षा नीट भी पास कर ली।

Advertisement

नीट में सफलता मिलने के बाद शिवानी ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन में एमबीबीएस में दाखिला लिया। उन्होंने मई 2025 में अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की और अब एचपीपीएससी की मेडिकल ऑफिसर परीक्षा में प्रदेशभर में पांचवां स्थान हासिल कर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

शिवानी ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना डॉक्टर बनकर हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की सेवा करना था। अब उनका यह सपना पूरा हो गया है। मेडिकल ऑफिसर के पद पर चयनित होने के बाद वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ में बतौर डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगी।

Advertisement

शिवानी शर्मा की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी उपलब्धि अब क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।