Kangra: कांगड़ा में CIA की बड़ी कार्रवाई! 7.42 ग्राम चिट्टे के साथ 3 युवक गिरफ्तार, नशा तस्करों पर कसा शिकंजा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए कांगड़ा ने गग्गल थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.42 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए कांगड़ा के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक दुनी चंद की लिखित रिपोर्ट के आधार पर थाना गग्गल में मुकदमा संख्या 66/26 दिनांक 6 जुलाई 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.42 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय अजय कुमार पुत्र अंगद कुमार निवासी गांव एवं डाकघर पासू, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा, 22 वर्षीय दीपक पुत्र दिनेश कुमार निवासी गांव कनेढ़ वार्ड नंबर-5, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा और 22 वर्षीय विशाल पुत्र हरनाम सिंह निवासी गांव कनेढ़ वार्ड नंबर-5, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक विद्या सागर कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Advertisement

गग्गल थाना प्रभारी उधम सिंह राजपूत ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र, पूरी हुई बड़ी मनोकामना

माता चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। विधि-विधान से पूजा के बाद परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।