हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले में भैंस के साथ कथित रूप से घिनौनी हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो जिले के गांव डॉहगी वैह का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक देर रात पशुशाला के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि युवक चोरी-छिपे पशुशाला में घुसा था और वहां बंधी भैंस के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा था। हालांकि, मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन वीडियो के वायरल होने के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, वीडियो में दिखाई देने वाला युवक नशे की हालत में लग रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है और पशुओं की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों पर भी चिंता व्यक्त की है। वीडियो में भैंस की मालकिन यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि उनकी भैंस पिछले कई दिनों से डरी-सहमी नजर आ रही थी और पशुशाला में बांधते समय उसका व्यवहार असामान्य हो गया था।
मौके पर मौजूद कुछ अन्य लोग भी युवक के व्यवहार पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग लगातार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर भी मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!