Sirmaur: पंजाब से नशे की सप्लाई: नाहन पुलिस ने लुधियाना में मारा छापा, चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नाहन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब के लुधियाना में दबिश देकर चिट्टा सप्लाई करने वाले सप्लायर को गिरफ्तार किया है। हाल ही में जिला मुख्यालय नाहन से चिट्टे और हजारों रुपए की नकदी के साथ गिरफ्तार आरोपी सोहन लाल ने पुलिस पूछताछ में सप्लायर का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने लुधियाना में छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने सचिन कुमार पुत्र सतपाल सिंह निवासी मकान नंबर 407, गली नंबर 15, कोचर मार्केट, दुस मोहल्ला, ईएसआई रोड, लुधियाना (पंजाब) को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोहन लाल लुधियाना से ही सचिन कुमार से चिट्टा लेकर आता था। सिरमौर पुलिस एसपी एनएस नेगी के निर्देशों पर नशा तस्करी के मामलों में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर जांच कर रही है। बाहरी राज्यों में बैठे नशे के सप्लायर भी पुलिस के राडार पर हैं, जिसके चलते इस मामले में भी बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई की गई।

इससे पहले, जिला की एसआईयू टीम ने 2 मार्च को नाहन के वाल्मीकि नगर में दबिश देकर आरोपी सोहन लाल पुत्र अमर नाथ को 11.8 ग्राम चिट्टे और ₹11,900 नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। अदालत से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने सप्लायर का नाम और पता बताया, जिसके बाद एएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लुधियाना भेजी गई। टीम ने वहां दबिश देकर आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी सोहन लाल से पूछताछ के आधार पर यह कार्रवाई की गई। लुधियाना से गिरफ्तार आरोपी सचिन के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अब सप्लायर से बैकवर्ड लिंकेज खंगालने का प्रयास कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।