Kangra: राजा का तालाब में सड़क किनारे मिला अधेड़ व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में राजा का तालाब के मेन बाजार में मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6 बजे एक महिला ने सड़क किनारे शव देखा और स्थानीय लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और मामले की जानकारी पुलिस थाना रैहन को दी गई। एएसआई के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया।

जांच में मृतक की पहचान गगन सिंह (55) निवासी धमेटा समकड़ के रूप में हुई, जो पेशे से ड्राइवर था। पुलिस के अनुसार, वह 2 मार्च को चम्बा के लंगेरा में एक बारात लेकर गया था और वापसी के दौरान रात 10 बजे राजा का तालाब में उतरा था। यहां से उसे घर जाने के लिए बस पकड़नी थी, लेकिन वह रास्ता नहीं समझ पा रहा था। रात को उसने घर फोन कर बताया कि उसे बेचैनी हो रही है। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला और सुबह उसका शव बरामद हुआ।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।