Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

Date:

--Advertisement--

नूरपुर। नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर नौकरी का मौका है। बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदौरा के कार्यालय की ओर से उपमंडल अधिकारी (ना.) नूरपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदौरा ने बताया कि ग्राम पंचायत कण्डवाल के आंगनबाड़ी केंद्र कण्डवाल-2 और ग्राम पंचायत बरंडा के आंगनबाड़ी केंद्र कुटां-1 में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 24 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे उपमंडल अधिकारी (ना.) नूरपुर के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करने को कहा है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

33 लाख नहीं, अब एक-एक करोड़ और सरकारी नौकरी देगी सुक्खू सरकार, हिमाचल की कबड्डी गोल्डन गर्ल्स से मिले CM सुक्खू; मुलाकात में हुआ...

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी सेवा देने की घोषणा की गई है। रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।