बैजनाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लुधियाना से दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

थाना बैजनाथ पुलिस ने फरार और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक कुमार (46) और मीनू कुमारी (43), दोनों निवासी गांव पंटर, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को माननीय JMFC बैजनाथ की अदालत ने धारा 138 N.I. Act से जुड़े एक मामले में उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद बैजनाथ पुलिस ने उनकी तलाश और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई आगे बढ़ाई और दोनों को लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया।

कांगड़ा पुलिस की ओर से फरार और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

फतेहपुर में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम, मौके पर सुलझीं लोगों की समस्याएं; दूध के दाम और मिल्क प्लांट पर मंत्री ने दी जानकारी

कांगड़ा के फतेहपुर में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में ‘सरकार गाँव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मौके पर लोगों की समस्याओं के निपटारे के साथ मंत्री ने दूध के न्यूनतम मूल्य और ढगवार मिल्क प्लांट की बढ़ी प्रसंस्करण क्षमता की जानकारी दी।

कुल्लू दशहरा में 7 दिन तपस्वी जैसी जिंदगी जीते हैं देवताओं के कारकून, खानपान से लेकर रहने तक के कड़े नियम

कुल्लू दशहरा में देवताओं के मुख्य कारकून सात दिनों तक तपस्वियों जैसी जीवनशैली अपनाते हैं। रहने, खाने-पीने और दैनिक दिनचर्या से जुड़े देव नियमों का पालन करते हुए वे अपने आराध्य की सेवा करते हैं।

दिल्ली में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के सांसद, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी करेंगे संबोधित

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 26 और 27 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने वाले 12वें ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे और संबोधित करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें विशेष निमंत्रण दिया है। सम्मेलन की मेजबानी भारतीय संसद कर रही है।

नाहन में स्वागत द्वार को लेकर बवाल, दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी; पुलिसकर्मियों समेत 20 से ज्यादा घायल

सिरमौर के नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक के पास स्वागत द्वार को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। वाल्मीकि और गोविंदगढ़ मोहल्ले के लोगों के बीच पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों समेत 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।